फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur road accident Another injured pilgrim died three injured people referred

गाजीपुर सड़क हादसा : एक और घायल तीर्थयात्री ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई; तीन लोग रेफर

Sun, 02 Feb 2025 04:05 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 04:05 AM IST
सार

गाजीपुर हादसे के दूसरे दिन शनिवार को एक और महिला तीर्थयात्री की माैत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। 10 लोगों की हालत में सुधार होन के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया।

विज्ञापन
Ghazipur road accident Another injured pilgrim died three injured people referred
गाजीपुर हादसे में मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ghazipur Road Accident News Today : वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर रेवसा गांव के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में घायल एक और महिला तीर्थयात्री की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से आरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। जबकि शेष 10 घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर लगभग पाैने तीन बजे महाकुंभ से गोरखपुर लौट रही पिकअप का डाला टूटने से गिरे आठ श्रद्धालुओं की ट्रेलर ने कुचलकर मौत हो गई थी, जबकि 15 लोग घायल हो गए थे। 

रात में करीब ढाई बजे मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती गोरखपुर के बांसगांव थानाक्षेत्र के हरदीचक गांव निवासी सुभावती (40) पत्नी शिव ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर घर भेज दिया। 


हादसे में गंभीर रूप से घायल बल्लोचक गांव की गंगा (55), लालदेवी (55) और हरदीचक निवासी सोमारी (55) को उनके परिजनों की मांग पर अलग-अलग तीन लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से बाबा राघव दास मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया। इसके अलावा अन्य सभी घायलों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया।

बोले अधिकारी
हादसे में कुल नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। सभी शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। तीन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके परिजनों की मांग पर उन्हें बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर भेज दिया गया है। - दिनेश कुमार, एडीएम, गाजीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed