फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur railway force gets success caught illegal e-ticket businessman from Kushinagar

गाजीपुर की रेलवे सुरक्षा बल को मिली सफलता, कुशीनगर से अवैध ई-टिकट कारोबारी पकड़ा

Wed, 03 Feb 2021 04:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 03 Feb 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur railway force gets success caught illegal e-ticket businessman from Kushinagar
गिरफ्तार में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के औड़िहार रेलवे सुरक्षा बल ने कुशीनगर जिले स्थित तमकुही रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक के पास एक कैफे पर मंगलवार की देर शाम छापा मारकर संचालक को धर-दबोचा। इस बीच 63 हजार 967 रुपये की तत्काल एवं सामान्य 27 रेल आरक्षित टिकट के साथ दस हजार 900 रुपये नकदी बरामद हुए।

विज्ञापन


इसके अलावा एक लैपटाप, कंप्यूटर, मॉनीटर, सीपीयू और एक मोबाइल जब्त कर लिया। पूछताछ के बाद दूसरे अन्य आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार मीणा ने बताया कि अवैध टिकट के एक आरोपी से पूछताछ के बाद जब उसके व्हाट्सएप ग्रुप की जांच की गई तो पता चला कि कुशीनगर थाना सेवरही स्थित पकड़ियार निवासी अरुण कुमार कुशवाहा और सहयोगी गौतम कुमार वर्मा द्वारा संचालन किया जाता है। इसके बाद टीम ने देर शाम तमकुही रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक स्थित साइबर कैफे पर छापा मारा।

विज्ञापन

यहां से 27 सामान्य एवं तत्काल रेल आरक्षित ई-टिकट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी कैफे संचालक गौतम वर्मा ने पर्सनल आईडी पर ई-टिकट बनाने की बात स्वीकर की। इस दौरान टिकट बनाने में प्रयुक्त एक मॉनिटर, एक सीपीयू, एक बोर्ड, एक लैपटाप व कम्प्यूटर जब्त कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि तत्काल एवं ई-टिकट बनाकर जरूरतमंदों को किराये के अतिरिक्त 300 से 500 रुपये अधिक लेकर बेचा जाता है।

आरोपी ने दूसरे आरोपी अरुण कुशवाहा के बारे में बताया कि वह लखनऊ में कही रहकर पढ़ाई करने के साथ रेल ई-टिकट बनाता है। फिलहाल रेलवे पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है। गिरफ्तारी टीम में औड़िहार आरपीएफ प्रभारी नरेश कुमार मीणा, देवरिया उप निरीक्षक अबु फरहान गफ्फार, कांस्टेबल विक्रम कुमार आजाद, कांस्टेबल विजय कुमार दीक्षित और गिरिजेश प्रसाद शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed