फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: Price of sand-ballast doubled, construction work stuck

गाजीपुरः दोगुने हुए बालू-गिट्टी के दाम, अटका भवन निर्माण का काम

Tue, 14 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: Price of sand-ballast doubled, construction work stuck
कोरोना का असर कम होते ही विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ी ही थी कि भवन निर्माण सामग्री की महंगाई ने मकान बनवाने वालों का पसीना छुड़ा दिया। गाजीपुर में गिट्टी, बालू से लेकर भवन निर्माण से जुड़े अन्य सामान की कीमतों में इन दिनों बेतहाशा वृद्धि हुई है। तीन-चार माह पहले तक पांच हजार रुपये प्रति सौ फीट मिलने वाला बालू अब 10 हजार तक पहुंच चुका है। हालत यह है कि दाम में हुई दोगुनी वृद्धि के कारण ज्यादातर लोगों ने निर्माण कार्य ही रुकवा दिया।
विज्ञापन

दुकानदारों पर भी इसका असर पड़ा है। पिछले डेढ़ वर्षों से कोरोना संक्रमण के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुए थे। कईं महीनों तक तो निर्माण कार्य पूरी तरह ठप रखने पड़ गए थे, लेकिन कोरोना का असर कम होते ही निर्माण कार्यों में जैसे ही तेजी आई तो सामान के बढ़े दाम ने काम कराने वालों को झटका दे दिया। गिट्टी, ईंट, बालू आदि सब महंगे हो गए। हालांकि निर्माण सामग्री की कीमतों में वृद्धि के पीछे एक ओर जहां बारिश और बाढ़ को प्रमुख कारण माना जा रहा है, वहीं पेट्रोल-डीजल की महंगाई के कारण हुई माल की ढुलाई खर्च में वृद्धि को भी लोग अहम कारण बता रहे हैं। महंगाई के चलते कुछ लोगों ने काम ही बंद करा दिया है तो कुछ लोग दाम घटने का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर सरकार की समय सीमा वाली विकास परियोजनाओं का बुरा हाल हो गया है, क्योंकि विभाग जहां एक ओर उनसे जल्द काम पूरा करने का दबाव बनाने में लगा हुआ है, वहीं निर्माण सामग्री का बढ़ा भाव निर्माण कराने वालों के हौसले पस्त कर रहा है। बिल्डिंग मैटेरियल के कारोबारियों का कहना है कि गिट्टी-बालू की महंगाई के कारण अधिसंख्य काम बंद पड़े हैं। ग्राहक आ नहीं रहे हैं, जिससे धंधा चौपट हो गया है।
विज्ञापन

करीब चार महीने बालू प्रति सौ फीट 5000-5500 था, जो अब 9000-10000 रुपये है। गिट्टी प्रति सौ फीट 6000-6500 रुपये थी, जो वर्तमान में 7000-7500 रुपये है। सरिया 5400-6200 रुपये था, जो अब प्रति क्विंटल 6000-6500 रुपये और सीमेंट प्रति बोरी 350-360 रुपये था, जो 370-425 रुपये है। ईंट प्रति हजार 6500-7000 रुपये थी, जो 7500-8000 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed