फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Police took possession of Mukhtar ansari wife arms

कार्रवाई: गाजीपुर पुलिस ने कब्जे में लिया मुख्तार की पत्नी का शस्त्र, मालखाने में होगा जमा 

Wed, 04 Aug 2021 11:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 04 Aug 2021 11:00 PM IST
सार

अफशां अंसारी ने वर्ष 2019 में लखनऊ में दुकान पर शस्त्र जमा कर दिया था। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
Ghazipur Police took possession of Mukhtar ansari wife arms
विधायक मुख्तार अंसारी और पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी द्वारा वर्ष 2019 में लखनऊ में दुकान पर जमा किए गए शस्त्र को गाजीपुर कोतवाली पुलिस टीम ने बुधवार को कब्जे में लिया।  गुरुवार को टीम आवश्यक कार्रवाई के बाद शस्त्र मालखाने में जमा करेगी।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने बीते 27 जुलाई को आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी का वर्ष 2012 में जारी पिस्टल का लाइसेंस निलंबित कर दिया था। साथ ही निलंबित शस्त्र लाइसेंस एवं शस्त्र को थाने में जमा कराने के लिए कोतवाली पुलिस की एक टीम लखनऊ रवाना की गई थी।
विज्ञापन


वहां पहुंचने पर पता चला कि अफशां अंसारी अपने किसी रिश्तेदार के बीमार पड़ने पर कोलकाता गई हैं। ऐसे में उनके अधिवक्ता ने कोतवाली पुलिस टीम को बताया कि वर्ष 2019 में उन्होंने शस्त्र दुकान पर जमा कर दिया था। उसकी रसीद लेकर टीम वापस आ गई थी। इसके बाद रसीद को डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से अनुमति मिलने के बाद जो पुलिस टीम सीओ सिटी ओजस्वी चावला के नेतृत्व में लखनऊ स्थित अफशां अंसारी के फ्लैट को कुर्क करने गई, उसी पुलिस टीम ने शस्त्र को कब्जे में लिया है। टीम देर रात कोतवाली पहुंचेगी और कार्रवाई के बाद मालखाने में शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई करेगी।

अब तक पुलिस प्रशासन की टीम ने आईएस 191 मुख्तार अंसारी गैंग से संबंधित 85 शस्त्र लाइसेंसों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही शस्त्रों को थाने में जमा कराया जा चुका है। इसके जमा होने से संख्या 86 हो जाएगी।

इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्तार की पत्नी अफशां  अंसारी का शस्त्र लाइसेंस जिला प्रशासन ने निलंबित कर दिया था। कोतवाली टीम ने शस्त्र को कब्जे में ले लिया है। देर रात तक टीम वापस आ जाएगी। आवश्यक कार्रवाई के बाद शस्त्र मालखाने में जमा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed