फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Police Encounter with robbers within 12 hours miscreants shot and arrest

Ghazipur News: वारदात के 12 घंटे में लुटेरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली

Wed, 09 Jul 2025 01:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 09 Jul 2025 01:14 PM IST
सार

Ghazipur Crime News: गाजीपुर जिले की पुलिस टीम ने 12 घंटे के अंदर दो लुटेरों को गिरफ्तार किया। जबकि एक मौके से फरार हो गया। बदमाशों के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Ghazipur Police Encounter with robbers within 12 hours miscreants shot and arrest
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जंगीपुर व थाना बिरनो पुलिस की संयुक्त टीम ने लूट करने वाले शातिर बदमाशों को 12 घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस,  02 कारतूस और लूट की हुई चांदी बरामद किया है। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जंगीपुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर बाजार के नवपुरा मोड़ पर मंगलवार देर शाम शुभम आभूषण केंद्र में हथियार से लेस बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश चांदी का सामान लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जंगीपुर और बिरनो थाने की संयुक्त टीम बनाकर जांच शुरू की। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह मदारपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध बिना हेलमेट आते दिखे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने लगे। सूचना देकर बिरनो पुलिस को अलर्ट किया गया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर देसी तमंचे से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी और एक बदमाश भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों की पहचान राजा चौहान (निवासी छापरी, थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर) और शिवम चौहान उर्फ परमहंस (निवासी चैनपुर, थाना रानीपुर, मऊ) के रूप में हुई है। राजा पर 12 और शिवम पर 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस (दो जिंदा, दो खोखा), एक मोटरसाइकिल और लूटी गई 415 ग्राम चांदी बरामद हुई है। 


थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि लूट की घटना में शामिल आरोपियों को मुठभेड़ में पकड़कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed