फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur police directs on tractor march warning on Republic Day, drivers should take all documents

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च की चेतावनी पर पुलिस का निर्देश, सभी कागजात लेकर चलें चालक 

Mon, 25 Jan 2021 12:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 25 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur police directs on tractor march warning on Republic Day, drivers should take all documents
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च निकालने की चेतावनी पर गाजीपुर जिले की पुलिस हरकत में आ गई है। कुछ पेट्रोल पंपों पर जहां ट्रैक्टर एवं गैलन में डीजल नहीं देने का नोटिस चस्पा दिखा तो रविवार को पूरे दिन पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रालियों की सघन जांच भी की। चालकों को तीन दिन तक सड़क पर ट्रैक्टर नहीं उतारने को हिदायत भी दी गई।

विज्ञापन


वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह का हवाला देते हुए दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रालियों को सड़क के किनारे खड़ा करा दिया। चालकों ने आपत्ति जताई तो देर शाम उन्हें वाहन लेकर वापस घर भेज दिया गया। साथ ही चेताया कि तीन दिनों तक ट्रैक्टर का संचालन सड़क पर न करें। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात माह के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ट्रैक्टर के सभी कागजात देखे जा रहे थे।  
विज्ञापन


उधर, रामपुर गांव स्थित एक निजी पेट्रोल पंप से गैलन में तेल लेने पहुंचे किसान रामानंद मिश्रा ने बताया कि पेट्रोल पंप से डीजल उपलब्ध नहीं कराया गया है। पेट्रोल पंप संचालक से इसकी जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इंडियन आयल के अधिकारियों द्वारा गैलन और ट्रैक्टर में डीजल देने से मना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में किसान अब खेती कार्य कैसे करेंगे। यह पूरी तरह से समझ से परे है। इस बारे में सीओ सैदपुर राजीव द्विवेदी ने बताया कि किसानों को कागजात के साथ ही ट्रैक्टर लेकर निकलने को कहा गया है। लेकिन तीन दिन ट्रैक्टर नहीं निकाले जा सकते ऐसा नहीं कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed