फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur nirankari mission

Ghazipur News: संत निरंकारी मिशन की मेहनत से चमचमाए घाट

Mon, 27 Feb 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
ghazipur nirankari mission
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले भर में विभिन्न स्थानों पर चला अभियान
गाजीपुर। संत निरंकारी मिशन के द्वारा जिले की 20 शाखाओं के सेवा दल द्वारा स्वच्छ जल स्वच्छ मन कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रविवार को ददरी घाट से सफाई अभियान की शुरूआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनोद अग्रवाल कहा कि संत निरंकारी मिशन के लोग गुरु के प्रति पूर्ण विश्वास के साथ सामाजिक कार्य में पूर्ण योगदान देते रहते हैं। मिशन के सेवादल के भाई-बहन द्वारा ददरी घाट, कलेक्टर घाट, चीतनाथ घाट, अन्जहीं घाट, नटकटियां घाट एवं पोस्ता घाट की सफाई की गई। संत निरंकारी मिशन के सेवादारों द्वारा इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन


वही मुहम्मदाबाद में कार्यक्रम का आयोजन हनुमानगंज पोखरे पर हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर चौथी राम द्वारा किया गया।
इसमें सैकड़ों महिला पुरुष सेवादारों ने भाग लिया। इस अवसर पर ब्रांच यूसुफपुर के मुखी रामाश्रय ठाकुर ने कहा कि जल ही जीवन है। जल है तो कल है। बावजूद इसके जल बेवजह बर्बाद किया जाता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जल-संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवादल के शिक्षक महात्मा डॉक्टर तेज बहादुर, बनारसी , जय हिंद, रामायण, शिवरतन, मन्नू, लक्ष्मण आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

औड़िहार संवाददाता के अनुसार, नगर क्षेत्र सैदपुर में रविवार को संत निरंकारी मिशन की स्थानीय इकाई ने गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया। नगर का प्रसिद्ध स्नान घाट पक्का घाट बूढ़े नाथ महादेव घाट संगत घाट रामघाट महावीर घाट तथा सिद्धेश्वर नाथ घाट कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत से चमचमा उठे। इसके साथ ही मिशन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर में भ्रमण करते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
निरंकारी लखन चंद एवं ऋषिकेश ने कहा कि स्वच्छता घाटों और रास्तों तक सीमित न रहे। लोगो में हम यह संदेश देना चाहते हैं कि जब मन की स्वच्छता बनी रहेगी तभी परस्पर मनुष्यता का भाव आएगा । बहरियाबाद में रविवार को निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की याद में उदंती नदी के घाट की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रार्थना गीत व सुमिरन से हुआ। ब्रांच प्रमुख अमित सहाय ने कहा कि संत निरंकारी मिशन द्वारा आज देश के 1100 से अधिक स्थानों पर जल संरक्षण को लेकर इस परियोजना का शुभारंभ हुआ। इसी क्रम में लखनचंद, फौजदार यादव, छबिलाल व रामदास की उपस्थिति रहे।
गहमर गांव के नरवा घाट पर रविवार की सुबह संत निरंकारी के अनुयायियों द्वारा मेगा सफाई अभियान चलाते हुए घाट की साफ-सफाई की गई। रविवार की सुबह संत निरंकारी मिशन परियोजना अमृत द्वारा स्थानीय गांव के नरवा घाट सोझवा घाट सहित पंचमुखी घाट के साफ-सफाई का का कार्यक्रम किया जाना प्रस्तावित था।
संत निरंकारी समाज के अनुयायियों ने सीढि़यों पर जमे सिल्ट को हटाने के साथ-साथ बेहतरीन ढंग से साफ सफाई की। इस सफाई अभियान का आगाज करने के बाद कोतवाल पवन उपाध्याय ने कहा कि इस सफाई अभियान की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। क्योंकि निस्वार्थ भाव से जनहित के लिए स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण के लिए सफाई बहुत जरूरी है।

इस मौके पर सुधीर सिंह गहमरी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत संत निरंकारी मिशन की परियोजना अमृत का 26 फरवरी से शुभारंभ हो रहा है। इस अवसर पर बबन सिंह, उदय नारायण, कविता, रामरतन, सुरेश, अशोक, सोनबाला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed