फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur News pistol of SI snatched fired at police got shot leg in encounter arrested

Ghazipur News : एसआई की छीनी पिस्टल, पुलिस पर फायरिंग, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली; गिरफ्तार

Wed, 23 Oct 2024 11:10 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Oct 2024 11:10 AM IST
सार

Ghazipur News : बीते 21 अक्टूबर को लुटरों ने चाकू दिखा आतंकित कर अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन से रुपये लूट लिए थे। बुधवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Ghazipur News pistol of SI snatched fired at police got shot leg in encounter arrested
मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के नगसर हाल्ट थाना के रेलवे क्रॉसिंग के पास अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन पर चाकू से लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को चिन्हित कर लिया और एक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


लूट के रुपये बरामदगी के दौरान आरोपी ने एसआई की सरकारी पिस्टल छीन लिया और भागते हुए पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते गोलियां चलाई, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से सरकारी पिस्टल और लूट का 1.55 लाख रुपए बरामद किया।
विज्ञापन




सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी स्थित बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान है। 21 अक्तूबर को सेल्समैन मनीष पांडेय बाइक से बिक्री का पैसा लेकर दिलदारनगर बैंक जमा करने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने चाकू से आतंकित कर सेल्समैन को रोक लिया। इसके बाद रुपये से भरा झोला लेने लगे। सेल्समैन ने जब विरोध किया तो उसके कमर के पास चाकू से वारकर दिया था। लुटेरे नगदी लेकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की घेराबंदी
एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस टीम ने अब तक 50 सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बिहार तक पहुंची है।

मुखबिर खास की सूचना पर प्रकाश में आए अभियुक्तगण समीर उर्फ इरफान निवासी कस्बा जमानियां, अरमान निवासी कसाई मोहल्ला जमानियां और शिवम कुमार मोहल्ला कस्बा जमानिया को चिन्हित किया। जमानियां और नगसर हाल्ट पुलिस टीम चेकिंग के दौरान पीली ट्विस्टर गाड़ी व रुपयों से भरे बैग के साथ समीर को गिरफ्तार किया।

लूटे गए बैग, पासबुक व आधार कार्ड के बारे पूछा गया तो उसने बैग में रखे पासबुक व आधारकार्ड को सुरहा मोड देवल पुलिया के पास फेंकने की बात कही, जिसे बरामद करने के लिए पुलिस उसे बताए गए स्थान की ओर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक, अचानक उप निरीक्षक प्रेमनाथ श्रीवास्तव को धक्का देकर उनकी सरकारी पिस्टल छीन कर झाड़ियों की तरफ भागने लगा। साथ ही पुलिस टीम को निशाना बनाकर फायर करने लगा। पुलिस टीम ने भी फायर किया तो बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया और उपचार के लिए सीएचसी भदौरा भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed