{"_id":"5e3863dc8ebc3e8d3e2f9817","slug":"ghazipur-news-ghazipur-news-vns5087132113","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभा से टकराया ट्रक, घंटों गुल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभा से टकराया ट्रक, घंटों गुल रही बत्ती
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के विशेश्वरगंज स्थित ईदगाह के पास रविवार की देर रात ट्रक ने हाईटेंशन विद्युत खंभा में टक्कर मार दिया। इससे संबंधित क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। जंफर खोलकर पौने तीन घंटा बाद आपूर्ति सुचारू की गई। खंभा को दुरुस्त करने के दौरान शाम को करीब ढाई घंटा बत्ती गुल रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नगर के विशेश्वरगंज में स्थित ईदगाह के पास सड़क किनारे हाईटेंशन का खंभा लगा है। सोमवार की रात करीब तीन बजे तेज रफ्तार एक ट्रक अनियंत्रित होकर खंभा से टकरा गया, जिससे खंभा टेढ़ा हो गया। टक्कर के बाद तारों के आपस में सटने से लाल दरवाजा फीडर की बत्ती गुल हो गई। सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज, तिलकनगर कालोनी, महुआबाग, मिश्रबाजार सहित करीब एक दर्जन मुहल्ला अंधेरे में डूब गए। सुबह सोकर उठने पर बिजली के अभाव में लोगों की परेशानी बढ़ गई। खासकर गृहणियों की। अनापूर्ति की वजह से पेयजल का संकट खड़ा हो गया। पौने छह बजे बिजली का दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शाम को फिर से चार बजे बत्ती गुल हो गई। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोगों ने सोचा कि शायद कहीं फाल्ट हुआ होगा, उसे दुरुस्त कर अब-तब आपूर्ति सुचारू हो जाएगी, लेकिन ढाई घंटा बाद बिजली का दर्शन हुआ। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ विजय सिंह ने बताया कि रात में 3.05 बजे ट्रक की टक्कर से विशेश्वरगंज में खंभा टेढ़ा हो गया था। इसकी वजह से 5.45 तक आपूर्ति ठप रही। शाम को खंभा को दुरुस्त किए जाने से शाम चार से लेकर 6.20 बजे तक लालदरवाजा फीडर की आपूर्ति ठप थी।
आज अनियमित रहेगी बिजली आपूर्ति
गाजीपुर। महाराजगंज के पास तार बदलने का कार्य होगा। इससे तलवल विद्युत उपकेंद्र से संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति चार और पांच फरवरी को अनियमित रहेगी। यह जानकारी तलवल विद्युत उपकेंद्र के जेई अमरनाथ भारती ने दी। उन्होंने बताया कि चार तथा पांच फरवरी की सुबह नौ बजे से काम पूरा होने तक अंधऊ, कुंडेसर और भदौरा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अनियमित रहेगी।