{"_id":"5e37125a8ebc3e4b2033aaa7","slug":"ghazipur-news-ghazipur-news-vns5085239115","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद की तीन रिक्त सीट के लिए उपचुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद की तीन रिक्त सीट के लिए उपचुनाव आज
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में ग्राम पंचायत के प्रधान पद की रिक्त सीट के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। 27 हजार से अधिक मतदाता 15 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को होने वाले चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, रसूलपुर हबीबुल्लाह ग्राम प्रधान के पद के लिए चुनाव कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अजय पालीवाल की देखरेख में रविवार को दिन में पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। रसूलपुर हबीबुल्लाह में तीन मतदेय स्थलों प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर हबीबुल्लाह में दो बूथ, रसूलपुर हबीबुल्लाह जूनियर हाईस्कूल में दो बूथ एवं सोनबरसा दलित प्राथमिक विद्यालय में एक बूथ बनाया गया है। सोमवार को पांच बूथों पर कुल 2605 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ग्राम प्रधान का पद महिला के लिए आरक्षित है। कुल चार प्रत्याशी कनीज फातमा, शबीना, अंजू एवं जमीला चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों ने मतदान के अंतिम दिन जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार, विकासखंड की बड़ी ग्राम पंचायत शेरपुर में भी ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। यहां भी ग्राम प्रधान का पद महिला के लिए आरक्षित है। छह प्रत्याशी किरण देवी, विजुला देवी, शांति देवी, मीना राय, कृष्णा राय, सीमा गुप्ता चुनाव मैदान में हैं। आज इस ग्राम पंचायत के 12 मतदेय स्थलों पर बने कुल 33 बूथों पर मतदान होगा। इसमें लगभग 21 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शेरपुर के निर्वाचन अधिकारी जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने भांवरकोल विकासखंड कार्यालय से अपनी देखरेख में सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना कराया। सोमवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान एवं पांच फरवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना की जाएगी। मरदह संवाददाता के अनुसार, ब्लाक के बौरी ग्राम पंचायत के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को पोलिंग पार्टी ब्लाक मुख्यालय से रवाना हुई। जानकारी के अनुसार, बौरी ग्राम पंचायत का प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 4011 मतदाता करेंगे। मतदान के लिए पांच बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार सदर, आरओ दिलीप कुमार पांडेय, एआरओ जितेंद्र कुमार, स्ट्रांग रूम प्रभारी सहायक विकास अधिकारी प्रभारी प्रभाकर पांडेय तैनात किए गए हैं।