फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

पत्रक सौंप छुट्टा पशुओं से हो रही फसलों की बर्बादी से अवगत कराया

Wed, 27 Nov 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghazipur news
कासिमाबाद। छुट्टा पशुओं से परेशान विकासखंड मरदह के किसानों ने उप जिलाधिकारी कासिमाबाद को मंगलवार को तहसील परिसर में पत्रक सौंपते हुए इनसे हो रही फसलों की बर्बादी की समस्या से उन्हें अवगत कराया। चेतावनी दिया कि छुट्टा पशुओं पर नियंत्रण नहीं लगाने की सूरत में वह संघर्ष करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिजौरा, हैदरगंज, केलही, मटेहू, हमीरपुर के किसानों का कहना था कि उनकी आलू, मटर, चना और अरहर की फसल को छुट्टा पशु बर्बाद कर दे रहे हैं। इनकी संख्या इतनी अधिक हो गई है कि इनसे सुरक्षा कर पाना हम लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। बाहरी क्षेत्रों से लोग रात के समय इन पशुओं को गाड़ी में लादकर हमारे क्षेत्र में छोड़ जा रहे हैं। इस पर प्रशासन की तरफ से कोई निगरानी नहीं की जा रही है। इससे हमारे क्षेत्रों में दिन पर दिन पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। अगर प्रशासन इनको नियंत्रित करने के लिए कदम नहीं उठाता है तो किसान धरना पर बैठने के लिए बाध्य हो जाएंगे। पत्रक देने वाले किसानों में मुंशी राजभर, अनिरुद्ध सिंह, गौतम यादव, रामनाथ, अजय सिंह, रामअशीष राजभर, रोशन प्रजापति आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed