{"_id":"5dc9ac3b8ebc3e5af56eddea","slug":"ghazipur-news-ghazipur-news-vns493865617","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी दुनिया देख रही मोदी के निर्णय की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी दुनिया देख रही मोदी के निर्णय की ताकत
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा में श्रेष्ठ नेतृत्व और देश के स्वाभिमान तथा सम्मान के प्रति निष्ठावादी निर्णय लेने की अदम्य क्षमता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए को समाप्त कर दिया जिसे दुनिया ने देखा है। गाजीपुर की भूमि में एक अलग तरह का जोश और जज्बा है, जिससे स्वार्थ से उपर समाज एवं राष्ट्र के लिए कुछ करने की उर्जा मिलती है। ये बातें सोमवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुबाष यदुवंशी ने पार्टी के जिला कार्यालय छावनी लाइन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया भर के नेताओं के रोल माडल हो चुके है। युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि दुनिया में राजनीति सेवा का सबसे बड़ा माध्यम हैं। राजनीति विलासिता के लिए नहीं बल्कि दायित्व निर्वाह के लिए किया जाता है। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी के नेतृत्व में उनका स्वागत अभिनन्दन किया गया। बैठक में भाजयुमों काशी क्षेत्र युवा अध्यक्ष राजेश भारद्वाज,सुनील सिंह,अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, उजाला जायसवाल, प्रवीण विश्वकर्मा, मयंक जायसवाल, संदीप सिंह सोनू, दीपक सिंह, गुरुदयाल शर्मा, अविनाश सिंह, सौम्य बरनवाल, साक्षी श्रीवास्तव, सुजीत चौबे, दुर्गेश सिंह, मनोज यादव,रंजीत राम,मनोज कुशवाहा, हर्षित सिंह,पंकज राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन महामंत्री विश्वप्रकाश अकेला ने किया। इसी क्रम में उन्होंने पत्र प्रतिनिधियों से भी वार्ता की। कहा कि शीर्ष अदालत की ओर से अयोध्या फैसले का पूरे देश की जनता ने सम्मान किया है। एक न्यायोचित कार्य प्रणाली के साथ हर एक बिंदु की बारीकी से अध्ययन करके, हर पक्ष को पूरे अवसर के साथ सुनते हुए, आस्था का,धर्म का सम्मान करते न्याय मिला है।