{"_id":"5dc9ab7a8ebc3e5b1206d6f4","slug":"ghazipur-news-ghazipur-news-vns4938646120","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संगठनों ने भी दिया आंदोलन को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संगठनों ने भी दिया आंदोलन को समर्थन
विज्ञापन
गाजीपुर। सुहेलदेव, गाजीपुर-बांद्रा एक्सप्रेस तथा माता वैष्णो देवी कटरा गाजीपुर ट्रेनों के बलिया से संचालन के प्रस्ताव के विरोध में पांचवें दिन सोमवार को भी सिटी रेलवे के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन जारी रहा। जिले के समस्त छात्र संगठनों ने आंदोलन समर्थन देते हुए कहा कि इस आंदोलन में वह कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। रेलवे एवं जिला प्रशासन द्वारा यही से ट्रेनों के संचालन का लिखित आश्वासन मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अनुज कुमार भारती ने कहा कि बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त एवं रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव बलिया के ही मूल निवासी हैं। इसलिए इनकी तरफ से गाजीपुर से चल रही इन महत्वपूर्ण ट्रेनों को बलिया से चलाने का जो षड्यंत्र रचा जा रहा है, उसको हम छात्र सफल नहीं होने देंगे। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रमेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने वाले अधिकांश छात्रों के पास इतना पैसा नहीं होता है कि वह रिजर्वेशन कराकर प्रतियोगी परीक्षाएं देने जाए। इन ट्रेनों का परिचालन बलिया से होने लगेगा तो जनरल बोगियों में ज्यादातर छात्र जो सफर करते है, उन्हें जगह नहीं मिलेगी और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सम्मिलित होने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धरना-प्रदर्शन में आयोजक विवेक कुमार सिंह शम्मी के साथ पीजी कालेज के पूर्व पुस्तकालय मंत्री मो. परवेज, पूर्व महामंत्री राजेश प्रजापति, छात्रनेता मयंक सिंह राणा, छात्रनेता पप्पू कुमार भारती, छात्रनेता आशुतोष पांडेय, राहुल सिंह, अभिनव सिंह, प्रवीण पांडेय, रोहित खरवार, रामचंद्र गुप्ता, इंदीवर वर्मा, अब्दुल अजीज, प्रधान मेदनीपुर दीपक सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल थे।