{"_id":"5db343638ebc3e0173478d46","slug":"ghazipur-news-ghazipur-news-vns4911614177","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रही खरीददारी की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रही खरीददारी की धूम
विज्ञापन
गाजीपुर। धनतेरस पर्व पर शुक्रवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारी की धूम मची रही। परंपरागत बर्तन की खरीद के अलावा स्टील, पीतल और नान स्टिक बर्तनों की भी जबरदस्त डिमांड रही। भारी और बड़े बर्तनों की अपेक्षा हल्के, छोटे तथा उपयोगी आइटम खूब बिके। इसी क्रम में सराफा, इलेक्ट्रानिक, फर्नीचर, आदि की दुकानों पर जहां महिलाओं की संख्या अधिक थी, वहीं वाहनों के शोरूम पर पुरूष ग्राहक जमे रहे। धनतेरस पर जिले भर में करीब पचीस से 30 करोड़ का व्यापार होने की संभावना जताई गई है।
धनतेरस पर्व पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और खरीददारी के आगे बढ़ती महंगाई बेअसर साबित हुई। हर तबके के लोगों ने अपनी हैसियत के मुताबिक कुछ न कुछ खरीददारी की और परंपरा को कायम रखा। दोपहर बाद दुकानों पर अधिक भीड़ देेेखने को मिली। स्टील के बर्तनों में लोटा, गिलास, कटोरी आदि छोटे सामानों के साथ ही पीतल के भी बर्तनों की मांग रही। इस बीच नान स्टिक के बर्तनों जैसे पतीली, कढ़ाई, तवा, तसली आदि की खूब बिक्री होती रही। इसी प्रकार फाइबर की क्राकरी को भी लोगों ने खूब पसंद किया। बर्तन व्यवसायी भोला वर्मा ने कहा कि हर प्रकार के बर्तनों के भाव में इतनी बढ़ोतरी हुई है। हम ग्राहकों को कम लाभ में बिक्री कर रहे हैं। इसी प्रकार दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की भी खूब बिक्री बनी रही। पहले से बुकिंग कराए अधिकतर लोगों ने आज अपनी डिलीवरी लिया। जिले भर में आज चार से साढ़े चार हजार बाइक और करीब 550 ऑटो, ट्रैक्टर, जीप और कार आदि की बिक्री हुई। शहर सहित तहसीलों और मुख्य कस्बों के हीरोहोंडा, बजाज, टीवीएस, सुजुकी, होंडा आदि के शोरूम पर अधिकतर ग्राहकों ने पहले से बुकिंग करा लिया था। मारुति कार, महिंद्रा की बोलेरो, स्कार्पियो के साथ ही कई कंपनियों के ट्रैक्टरों की भी डिलीवरी होती रही। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर भी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि की जबरदस्त खरीददारी का क्रम बना रहा। इस मौके पर कई कंपनियों की ओर से छूट की स्कीम तथा आफर दिया गया था। मोबाइल का बाजार सबसे गरम रहा। जिले भर की मोबाइल दुकानों पर दिनभर भीड़ बनी रही। महुआबाग के मोनीश ने बताया कि इधर दो दिन तक मोबाइल की अच्छी बिक्री हुई है। इसी प्रकार प्लास्टिक की कुर्सी-मेज स्टूल, मैट्रेस, कंप्यूटर कुर्सी, कंप्यूटर टेबुल आदि फर्नीचर के सामान की भी जोरदार खरीदारी हुई। जिले के मुहम्मदाबाद, जमानिया, सैदपुर, जखनिया, सेवराई, कासिमाबाद आदि सभी तहसील क्षेत्रों के कसबों और बाजारों में विभिन्न खरीदारी के चलते भीड़ बनी रही।