फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

जले ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 25 Oct 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
दुल्लहपुर। रेहटी मालीपुर गांव में जले दो ट्रांसफार्मरों को एक माह बाद भी न बदले जाने को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। उन्होंने ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दिया कि अगर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो वह सड़क पर उतरने को विवश होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रेहटी मालीपुर में लगा 25 केवी का 14 और राजकीय नलकूप का 25 केवी का ट्रांसफार्मर 15 सितंबर को जल गया। तत्काल इनके जलने की शिकायत संबंधित हेल्प लाइन पर करने के साथ ही जेई और एसडीओ को सूचना दी गई। बावजूद इसके आज तक ट्रांसफार्मरों को नहीं बदला गया। इसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शाम ढलते ही करीब 40 घर अंधेरे में डूब जा रहे हैं। प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए मोमबत्ती और ढिबरी का सहारा लेना पड़ रहा है। पेयजल के लिए परेशान होने के साथ ही मोबाइल को चार्ज करने के लिए इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है। अनापूर्ति की वजह से नलकूप न चलने से खेती का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा रहा है। कहा कि अगर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो ग्रामीण विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरने को विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में जोगिंदर सिंह, सुनील सिंह, कल्पना सिंह, चंदन सिंह, राजू लाल, संजय मौर्या, मृत्युंजय पांडेय, जुम्मन अली, मन्नू अली, सत्यराम, प्रसाद राम, भोला सिंह, दिवाकर सिंह, गौरव पांडेय, अमरजीत पांडेय, अवधेश यादव, हरीश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed