फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

रेल पटरी चटकी, तीन घंटा बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

Fri, 25 Oct 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
दिलदारनगर। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद शुक्रवार की सुबह कुचमन स्टेशन के पहले डाउन रेल पटरी चटक गई। रेल पथ के कर्मचारियों ने क्लैंप बांधकर तीन घंटा बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल कराया। संचालन बाधित रहने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मालूम हो कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे कुचमन रेलवे स्टेशन के पहले डाउन रेल पटरी पर स्थानीय ग्रामीणों और रेल पथ के कर्मचारियों की नजर पड़ गई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना दानापुर रेल कंट्रोल को दी। मौके पर पहुंचे रेल पथ के कर्मचारियों ने क्लैंप बांधकर सुबह 7.45 बजे डाउन ट्रेनों का 30 किमी काशन के साथ परिचालन शुरु कराया। पटरी चटकने के कारण कुर्ला-पटना, श्रमजीवी एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस, जनसाधारण, जन शताब्दी, तूफान एवं पैसेंजर ट्रेनें तीन घंटा तक प्रभावित रहीं। इससे एक तरफ जहां ट्रेनों में सवार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री भी परेशान रहे। इस संबंध में दानापुर के जनसंपर्क अधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद कुचमन स्टेशन के पहले रेल पटरी चटक गई थी। उसे दुरुस्त करा लिया गया है। पटरी चटकने की वजह से विभिन्न ट्रेनें तीन घंटा तक प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed