{"_id":"5d8baf5a8ebc3e93ba1b1f0f","slug":"ghazipur-news-ghazipur-news-vns485717963","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में नहाते समय युवक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में नहाते समय युवक डूबा, मौत
विज्ञापन
रेवतीपुर। रेवतीपुर थाने के नवली गांव में बाढ़ के पानी में नहाते समय एक युवक की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया है,
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली निवासी मंजूर अंसारी का पुत्र आफताब अंसारी (18) बुधवार की सुबह करीब 11 बजे परिवार वालों से बिना कुछ बताए घर से निकल गया। वह अपने दोस्त के साथ नवली गांव में स्थित काली मंदिर के पास पहुंचा, वहां पर लगे बाढ़ के पानी में दोपहर में नहाने लगा। इसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। वहां मौजूद लोग जबतक उसे बचाने की कोशिश करते, तब तक वह डूब गया। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस, एनडीआरएफ के साथ ही परिवार के लोगों को दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आफताब को पानी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रेवतीपुर ले गई, जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बार-बार बिलखते हुए यह कह रहे थे कि वह बाढ़ के पानी में क्यों नहाने के लिए चला गया। लोगों द्वारा लाख सांत्वना देने के बाद भी परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इस घटना से गांववासी भी शोक में डूब गए। मृतक चार भाइयो में सबसे छोटा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।