फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

गंगा मईया की जय बोल पुल से कूद गई महिला

Wed, 25 Sep 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
सुहवल। सदर कोतवाली क्षेत्र के हमीद सेतु से बुधवार की शाम एक अज्ञात महिला गंगा मईया की जय बोलते हुए कूद गई। नावियों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह गंगा की तेज धारा में बह गई। गोताखोरों के साथ पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन देर शाम तक उसका कहीं अता-पता नहीं चला। पुलिस का मानना है कि वह तेज धारा में दूर तक बह गई है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करीब 45 वर्षीया महिला, अचानक बुधवार को अपराह्न तीन बजे हमीद सेतु पर आटो से उतरी। एक दुकान पर चाय-नाश्ता की। इसके बाद पैदल सेतु की तरफ बढ़ गई। सेतु पर पहुंचने के बाद पूरब तरफ रेलिंग पर खड़ी हो गई। कुछ देर बाद सिर काफी नीचे कर गंगा की तरफ देखने लगी। उसे ऐसा करते देख बगल से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे टोका। इसी बीच महिला गंगा मईया की जय बोल गंगा में कूद गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग महिला के कूदने का शोर मचाने लगे। काफी दूर तक महिला बहती हुई नजर आई। नाविकों एवं स्टीमरों के सहारे उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह तेज धार में बह गई। उधर घटना की सूचना मिलते ही सुहवल प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, उपनिरीक्षक बलवंत यादव, रजागंज पुलिस चौकी इंचार्ज आरबी सिंह मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों और नाविकों से जगह-जगह जाल डलवा कर महिला की तलाश शुरू करा दी, लेकिन शाम पांच बजे तक महिला का पता नहीं चल सका था। इस संबंध में सदर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि महिला की तलाश कराई जा रही है। इस घटना की लोगों में चर्चा होती रही है। लोगों की चर्चाओं में यह प्रमुखता से शामिल थी कि आखिरकार महिला कहां की रहने वाली थी और किन कारणों से उसने गंगा में छलांग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed