{"_id":"5d8263468ebc3e93c95f15f0","slug":"ghazipur-news-ghazipur-news-vns4844140115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर फूटा गुस्सा, एनएच जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर फूटा गुस्सा, एनएच जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 के किनारे शाहनिंदा में चार सौ केवीए के जले ट्रांसफार्मर को एक सप्ताह बाद नहीं बदले जाने से आक्रोशित मुहल्ले के लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। उन्होंने शाहनिंदा में एनएच 31 पर जाम लगा दिया। इससे गाजीपुर -हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। वाहनों की कतार लगने से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल धमेंद्र कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को समझा- बुझाकर जाम समाप्त कराया।
गाजीपुर-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे शाहनिंदा में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पहले आकाशीय बिजली के चलते जल गया था। इसके चलते शाहनिंदा, दक्षिण महाल में विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिजली न मिलने से परेशान उपभोक्ता अगल-बगल के ट्रांसफार्मरों से विद्युत आपूर्ति ले रहे हैं। लोड बढ़ जाने से उन ट्रांसफार्मरों का बार-बार जम्फर एवं फ्यूज उड़ने की वजह से नगर में पूरे दिन बिजली की ऑखमिचौनी चलती रहती है। इससे पूरे नगर के उपभोक्ता परेशान हैं। ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज उपभोक्ताओं ने शाहनिंदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस चौकी के सामने आज दिन में जाम लगा दिया। इसके चलते एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर विद्युत विभाग के अधिकारियों से मोबाइल से वार्ता कर आश्वासन दिया कि आज शाम तक नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा तक जाकर जाम समाप्त हुआ।