{"_id":"64a68975e24784bec90af8dd","slug":"ghazipur-mafia-mukhtar-ansari-s-troubles-increased-family-hotel-closed-government-board-installed-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur: माफिया मुख्तार अंसारी की मुसीबतें बढ़ीं, होटल 'मिड टाउन' पर नोटिस चस्पा, लगाया सरकारी बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur: माफिया मुख्तार अंसारी की मुसीबतें बढ़ीं, होटल 'मिड टाउन' पर नोटिस चस्पा, लगाया सरकारी बोर्ड
Thu, 06 Jul 2023 03:02 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 06 Jul 2023 03:02 PM IST
सार
एक जुलाई को उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में होटल पर पुलिस-प्रशासन ने छापा मारा था। राजस्व विभाग, श्रम प्रवर्तन विभाग , नगर पालिका परिषद, विद्युत विभाग,राज्य कर विभाग, पुलिस व फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित जांच पड़ताल करके उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन
Ghazipur: माफिया मुख्तार अंसारी की मुसीबतें बढ़ीं, परिवार के होटल को कराया बंद, लगाया सरकारी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफिया मुख्तार अंसारी और उसके परिवार की मुश्किलें बढ़ती ही जा ही हैं। गुरुवार को उप जिलाधिकारी भारत भार्गव की अगुवाई में पहुंची अधिकारियों की टीम ने मुहम्मदाबाद यूसुफपुर बाजार स्थित अंसारी परिवार के स्वामित्व वाले होटल मिड टाउन पर नोटिस चस्पा कर अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने तक होटल को नहीं खोलने की चेतावनी दी है। होटल बंद कराने के बाद अधिकारियों ने पोखरी और काजीटोला में किए गए अवैध प्लाटिंग स्थल पर सरकारी संपत्ति का बोर्ड लगवा दिया, जिससे क्षेत्र मे काफी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पिकअप चालक हत्याकांड: 20 दिन बाद भी नहीं मिला शव तो कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन, दे डाली ये चेतावनी
विज्ञापन
एक जुलाई को उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में होटल पर पुलिस-प्रशासन ने छापा मारा था। राजस्व विभाग, श्रम प्रवर्तन विभाग , नगर पालिका परिषद, विद्युत विभाग,राज्य कर विभाग, पुलिस व फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित जांच पड़ताल करके उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के अधिशासी अधिकारी की ओर से नोटिस जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि होटल के जांच में पाया गया कि विद्युत सुरक्षा व अग्नि सुरक्षा संबंधी कोई उपाय नहीं किया गया है। वही, जीएसटी का पंजीकरण भी समाप्त है।
विज्ञापन
ऐसे में आबादी के बीच होटल का संचालन संभव नहीं है। जब तक इन विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर जमा नहीं किया जाता, तब तब तक होटल का संचालन न करें। इसके बाद होटल को बंद करा दिया गया। वहीं, इसके बाद अधिकारियों का दल अकटहिया स्थित पोखरी और काजीटोला पहुंचा। जहां मुख्तार के करीबियों द्वारा किए गए अवैध प्लाटिंग स्थल पर सरकारी संपत्ति होने का बोर्ड लगा दिया, जिससे क्षेत्र मे काफी हड़कंप मच गया है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी भारत भार्गव, क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण, अधिशासी अधिकारी विरेंद्र कुमार राव, डॉ राज कुमार रावत, कोतवाल घनानंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।