फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur lathi charge incident Family members of deceased Siyaram met CM Yogi Adityanath

गाजीपुर लाठीचार्ज कांड: सीएम योगी से मिले मृतक सियाराम के परिजन, परिवार को न्याय और नौकरी का मिला आश्वासन

Mon, 15 Sep 2025 07:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Sep 2025 07:18 PM IST
सार

Ghazipur News: मृतक के पिता गिरजा उपाध्याय और भाई शशिकांत उपाध्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने और पूरी घटनाक्रम की जानकारी उन्हें दी। इस दौरान सीएम से न्याय का आश्वासन मिला। 

विज्ञापन
Ghazipur lathi charge incident Family members of deceased Siyaram met CM Yogi Adityanath
सीएम योगी से मिले मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के नोनहरा लाठीचार्ज कांड में मृत भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के परिजन सोमवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल के साथ मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले। इस मुलाकात में सीएम ने परिजनों को हर संभव मदद और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बताया कि मृतक के पिता गिरजा उपाध्याय और भाई शशिकांत उपाध्याय मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। करीब 15 मिनट की मुलाकात के दौरान परिजनों ने मुख्यमंत्री को पूरे घटनाक्रम की जानकारी विस्तार से दी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ध्यानपूर्वक उनकी बात सुनी और संवेदना प्रकट की। सीएम योगी ने कहा कि आपके साथ पूरा न्याय होगा। मामले की एसआईटी और मजिस्ट्रेटियल जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि मृतक परिवार की जीविकोपार्जन के लिए नौकरी की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही अन्य आर्थिक और प्रशासनिक मदद के लिए भी आदेश दे दिए गए हैं।


वहीं, सीएम से मुलाकात के बाद मृत भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के बड़े भाई शशिकांत उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कहा कि सीएम हमारे अभिभावक है और उनके आश्वासन के बाद हमें पूरा भरोसा है कि हमारे साथ न्याय होगा। कहा कि सीएम से मुलाकात के बाद हमें राहत मिली है और भरोसा जगा है कि सरकार न्याय दिलाने और मदद करने के लिए उनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed