फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: BJP leader's nephew dies in road accident, accident caused by unidentified vehicle hit on forelane

गाजीपुरः भाजपा नेता के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, फोरलेन पर अज्ञात वाहन के धक्के से हुआ हादसा

Wed, 18 Aug 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: BJP leader's nephew dies in road accident, accident caused by unidentified vehicle hit on forelane
शहर कोतवाली के सेमरा चक फैज गांव में रोती बिलखती मृतक की माँ उषा देवी। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के सेमरा चक फैज गांव के पास फोरलेन पर मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भाजपा नेता के भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सेेमरा चक फैज गांव निवासी भाजपा सदर मंडल पश्चिमी अध्यक्ष गोपाल राय के भतीजे राकेश राय (35) फोरलेन के पास स्थित अपने खेत में गए थे। वहां से घर लौट रहे थे। इसी बीच फोरलेन पर सेमरा चक फैज गांव के मोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राकेश राय के सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। दुघर्टना के बाद पत्नी रंजना और दो बच्चों के बिलखने से माहौल गमगीन था। मृतक के छोटे भाई हरेंद्र राय ने अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed