फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur beat Dildarnagar 1-0 in a thrilling match

रोमांचक मुकाबले में गाजीपुर ने दिलदारनगर को 1-0 से हराया

Sun, 12 Sep 2021 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur beat Dildarnagar 1-0 in a thrilling match
सोना कुशवाहा, सूरज गुप्ता मेमोरियल जिलास्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को नेहरू स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में किया गया। इसका शुभारंभ मो. शाहिद एवं अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का पहला नॉकआउट मैच नेहरू स्टेडियम गाजीपुर एवं जौनपुर के बीच खेल गया। इसमें ग़ाजीपुर ने 6-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का दूसरा मैच अटवा फतेहपुर एवं दिलदारनगर के बीच खेला गया जिसमें दिलदारनगर ने 3-1 से जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया। फाइनल ग़ाजीपुर एवं दिलदारनगर के बीच खेला गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल में ग़ाजीपुर ने रोमांचक मुकाबले में दिलदारनगर को 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। रेफरी लाइनमेन की भूमिका इस्तखार अहमद, मेराज अहमद एवं धीरेंद्र ने निभाई। इस अवसर पर हॉकी कोच नफीस अहमद, हॉकी खिलाड़ी दिनेश यादव, राजन प्रजापति, फुटबाल कोच संगीता यादव, निसार अहमद, बृजेश यादव, आसिफ इकबाल, फैजान रिजवी, इलियास अहमद, रुस्तम, सोनू, मोइन, परवेज, रविशंकर गुप्ता, आमिर अंसारी, करन कुमार, महताब आलम, आजम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गायक राकेश शर्मा ने किया। प्रतियोगिता से पूर्व स्व. सोना कुशवाहा की माता एवं स्व. सूरज गुप्ता के नाना को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed