फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur accident

ट्रक की जद में आने से सफाई कर्मी की मौत

Sat, 08 Feb 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
ghazipur accident
सुहवल। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुखदेवपुर चौराहा के पास शनिवार की शाम ट्रक की जद में आने से जहां बाइक सवार एक सफाई कर्मी की मौत हो गई, वहीं एक युवक को मामूली चोटें आई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि सुहवल थाना क्षेत्र के युवराजपुर गांव निवासी छविनाथ खरवार का पुत्र श्यामसुंदर (30) सदर ब्लाक अंतर्गत एक गांव में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। शनिवार की शाम वह ड्यूटी कर बाइक से गांव के ही विमलेश सिंह (37) के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान करीब छह बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के सुखदेवपुर चौराहा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल होने से श्यामसुंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विमलेश को मामूली चोटें आई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। विमलेश की सूचना पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी साधना सहित परिवार के अन्य लोग दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लगे। परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी करीब सात वर्ष पहले रेवतीपुर थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव निवासी साधना के साथ हुई थी। मृतक के दो पुत्री एवं एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed