गाजीपुर: गांव में पुलिया पर बैठे छात्र की चाकू गोदकर हत्या, दो हमलावरों को ग्रामीणों ने दबोचा, तीसरा फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव के पास गुरुवार रात जमानिया-सरहुला रजवाहा पुलिया पर बैठे एक छात्र की बाइक सवार तीन हमलावरों ने घेर कर ताबड़तोड़ चाकू वार कर हत्या कर दी। चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दौड़ाकर दो हमलावरों को पकड़ लिया। तीसरा भाग गया। वारदात की सूचना मिलते ही जमानिया एसडीएम और सीओ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस हमलावरों से पूछताछ में जुटी है।
भरवलिया गांव निवासी सुरेंद्र सिंह यादव (19) पीजी कालेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे था। लाकडाउन के दौरान वह घर पर रह रहा था। गुरुवार को रात करीब नौ बजे वह जमानिया - सरहुला रजवाहा स्थित पुलिया पर बैठा था। इसी बीच बाइक सवार तीन हमलावर पहुंचे और युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार शुरू कर दिए। शरीर पर कई बार हुए चाकू के प्रहार से उसकी मौत हो गई।
इसके बाद तीनों बाइक सवार हमलावर भागने लगे। तभी शोर सुनकर कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और खून से लथपथ सुरेंद्र को देख शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर गांव के लोगों ने बाइक से भाग रहे बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्रामीणों को आता देख दो बदमाश तालाब में कूद गए। जबकि तीसरा फरार हो गया।
तीन दिन से पीछा कर रहे थे हमलावर
भरवलिया निवासी छात्र सुरेंद्र सिंह यादव (19) की हत्या के लिए हमलावर तीन दिन से पीछा कर रहे थे। कुछ ग्रामीणों ने उन्हें टोका तो उन्हें धमकी भी दी थी। मृतक के चाचा ने बताया कि हमलावरों की बरामद बाइक वही है जिससे हमलावर घूम रहे थे।
गुरुवार रात सुरेंद्र सिंह यादव अकेला पाकर बाइक सवार तीनों हमलावरों ने घेर कर ताबड़तोड़ चाकुओं से गोद दिया। इसके बाद तीनों बाइक सवार हमलावर भागने लगे। तभी शोर सुनकर कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और खून से लथपथ सुरेंद्र को देख शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर गांव के लोगों ने बाइक से भाग रहे बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्रामीणों को आता देख दो बदमाश तालाब में कूद गए। जबकि तीसरा फरार हो गया।
जब ग्रामीणों ने पूछा तो उन्हें चुप रहने की धमकी देते चले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की छानबीन चल रही है। घटना की जानकारी होते ही देर रात एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह, जमानिया एसडीएम सत्यप्रिय सिंह और सीओ सुरेश शर्मा भी घटना स्थल पर पहुंच गए और छानबीन कर रहे हैं। वारदात की सूचना मिलते ही जमानिया एसडीएम और सीओ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस हमलावरों से पूछताछ में जुटी है।