फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazals enticed the mind, poems made one think

Ghazipur News: गजलें मन को भाईं, कविताओं ने सोच में डाला

Sun, 22 Jan 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ghazals enticed the mind, poems made one think
शहर के अष्टभुजी कालोनी स्थित एक स्कूल में रविवार को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें दो सत्रों का आयोजन हुआ जिसमें विचार सत्र और काव्य सत्र रहे । प्रोफेसर शिखा तिवारी द्वारा लिखी चार पुस्तक एक अदद शब्द के लिए, निबंध मंजूषा, लंबी कविता की जमीन और नवगीत धारा का विमोचन हुआ।
विज्ञापन

काव्य सत्र का संचालन इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने काव्य पाठ के साथ किया। विशिष्ट अतिथि इतिहासकार विश्वविमोहन शर्मा ने शायरी पढ़ी और अध्यक्ष अनंत देव पांडेय ने जिंदगी क्या से क्या हो गयी है के माध्यम से जीवन की विसंगतियों को बताया। मुख्य अतिथि और राष्ट्रीय स्तर के शायर मधुर नजमी ने अपनी गजलों से खूब प्रशंसा एकत्र की।
विज्ञापन

डा. संतोष तिवारी ने नवगीतकार उमाशंकर तिवारी द्वारा लिखित प्रसिद्ध नवगीत एक अदद शब्द के लिए का पाठ किया। कवि डा. बालेश्वर विक्रम ने आध्यात्मिक कविता पढ़कर लोगों को सोचने के लिए विवश किया। एमएएच इंटर कालेज के प्राचार्य खालिद अमीर ‘गाजी’ ने एक शेर पढ़ते हुए सबको खूब चौंकाया। साहित्य चेतना समाज के संस्थापक कवि अमरनाथ तिवारी ने व्यंग्य पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कवि शिवशंकर शिवा ने पिता पर भावपूर्ण कविता सुनाई। गीतकार गोपाल गौरव पांडेय ने साम्प्रदायिक एकता और सौहार्द्र पर बल दिया। विशिष्ट वक्ता असिस्टेंट प्रोफेसर डा. संगीता मौर्य ने कहा कि डॉ उमाशंकर तिवारी के गीतों के क्रांति की गंध है, किसानों का दु:ख है और कविता की कोमलता है। इस मौके पर डा. माधव कृष्ण, प्रोफेसर शिखा तिवारी, पूर्व प्राचार्य चंद्रमा सिंह यादव, अनिल उपाध्याय, अध्यापक गोपाल सिंह, रमेश यादव, दूधनाथ राय, शैलेश राय, एके राय, आशुतोष गुप्ता, सहेंद्र यादव, ब्रिजेंद्र यादव, गोविंद कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed