फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghats submerged, flood water came on the roads

घाट डूबे, सड़कों पर आया बाढ़ का पानी

Tue, 10 Aug 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Ghats submerged, flood water came on the roads
शहर के स्टीमर घाट में घुसे पानी को देखते अधिकारी। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गंगा में उफान से अब शहर में भी बाढ़ का पानी घुसने लगा है। स्टीमर घाट, ददरी घाट और चीतनाथ घाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। स्टीमर घाट पर बाढ़ का पानी सड़क पर पहुंच गया है। शहर का बंधवा मुहल्ला चारों तरफ से पानी से घिर गया है जिससे दो सौ परिवारों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नालों का पानी का निकास न होने से दुर्गंध फैल गई है। मच्छरों और कीट, पतंगों का प्रकोप है जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है लेकिन अभी तक न तो दवाओं का छिड़काव कराया गया और न ही फागिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

शहर के गंगा घाट डूबने के साथ बाढ़ का पानी घाटों से ऊपर चढ़कर शहर में घुसने को लालायित हैं। स्टीमर घाट और शमशान घाट इलाके में तो बाढ़ का पानी सड़कों तक पहुंच भी गया है। जहां गंगा की धाराएं सड़कों को अपने जद में ले चुकी हैं। कलेक्टर घाट की सीढ़ियों पर पानी भर गया है जिससे नालों का पानी नहीं निकल रहा है और दुर्गंध से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। आस-पास के लोगों ने बताया कि उनके घरों में मच्छर और कीट-पतंगों की भरमार हो गई है। इससे कई तरह की बीमारी फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

झून्नूलाल चौराहा स्थित दुकानदार योगेश और संतोष का कहना है कि पानी से बहुत ज्यादा दुर्गंध आ रही है। दुर्गंध बेहद तीक्ष्ण है। घाट पर जाते समय नाक बंद करना पड़ रहा है। नाले में बाढ़ का पानी घुसने के बाद मच्छर और किट-पतंग आस-पास के घरों और दुकान में घुसने लगे हैं। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। पिछले दो दिनों से यहां की समस्या बढ़ी है लेकिन नगर पालिका की तरफ से अब तक दवा का छिड़काव नहीं कराया है। कलेक्टर घाट पर सुरक्षा के लिहाज से भी कोई व्यवस्था नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, स्टीमर घाट को गंगा की धाराओं ने पार कर सड़क तक पहुंच गई हैं। घाट के नजदीक स्थित केंद्रीय जल आयोग गाजीपुर का रास्ता भी बाढ़ के पानी से घिर गया हैै। ऐसा ही नजारा शमशान घाट का भी है। वो भी पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है।
शहर का बंधवा मुहल्ला में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। करीब 200 घर के लोगों को जल प्लावन से बंधक बनना पड़ा है। नगर पालिका ने मंगलवार को वहां एक नाव की व्यवस्था की।

0
शहर के घाटों का जायजा लिया गया है। पूरे शहर में कुल 13 टीमें बाढ़ संबंधी इंतजाम में लगी हैं। टीमों को नियमित शहर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाना है। जहां जिस चीज की जरूरत है उसे उपलब्ध कराया जाएगा। घाटों के आसपास दवाओं का छिड़काव किया जाएगा।-लालचंद्र सरोज, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed