फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   GAZIPUR

चार डिग्री पर पहुंचा पारा, छह लोगों की मौत

Sun, 29 Dec 2019 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
GAZIPUR
ठंड - फोटो : amar ujala
गाजीपुर। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन पूरी तरह से ठहर सा गया है। सर्दी कमजोर होने के बजाय बलवान ही होती जा रही है। शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ठंड लगने से चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के वंशीबाजार निवासी अल हुसैन राईनी (65) रोज की तरह शुक्रवार की रात भी खाना खाने के बाद सो गए। सुबह जब निर्धारित समय पर बिस्तर से नहीं उठा तो परिवार के लोग परेशान हो गए। पास पहुंचकर जगाने की कोशिश की तो पता चला कि उनकी सांसें थम गई हैं। लोग आशंका व्यक्त करने लगे कि ठंड लगने से उनकी मौत हुई है। उधर, करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पतार भरौली गांव निवासी अलगू राम (55) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अलाव तापा। इसके बाद सो गए। सुबह काफी देर बाद परिजन जगाने लगे तो पता चला कि उनका निधन हो चुका है। सुहवल संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट गांव निवासी संजय कन्नाौजिया मजदूरी करता था। रोज की तरह वह शनिवार की सुबह घर के अन्य कामकाज को निबटाने के बाद मजदूरी पर जाने वाला था। इसी दौरान अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा। निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसने ठंड लगने की बात कहते हुए मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया। जमानिया तहसीलदार आलोक कुमार ने कहा ठंड से मौत की सूचना नहीं है। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार, मरदह थाना क्षेत्र के कोदई भिणवल गांव निवासी श्यामसुंदर बासफोर (30) शुक्रवार की देर रात घर लौट रहा था। इंदौर गांव के पास कुछ लोगों ने उसका शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके जेब में मिले मोबाइल नंबर से संपर्क कर उसके परिजनों को सूचना दी और शव को थाना लाई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि युवक की मौत ठंड से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। औड़िहार संवाददाता के अनुसार, सैदपुर नगर के वार्ड नंबर-8 में किराए के मकान में रह रहे शिक्षक राजेंद्र कुशवाहा की शनिवार की सुबह करीब दस बजे तबीयत खराब हो गई। लोग उन्हें निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। कासिमाबाद क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी शिक्षक चंदौली जिले में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। उधर, मरदह संवाददाता केअनुसार, थाना क्षेत्र के कोदई गांव निवासी मंगरू चौहान की बेटी बेहफाई देवी (55) पत्नी सुरेश चौहान शनिवार की शाम करीब चार बजे खेत पर गई थी। काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी तो उसे खोजते हुए खेत पर गए तो देखा कि वह अचेत अवस्था में पड़ी थी। निजी चिकित्सक के पास लोग ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed