फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gazipur bus fired, killing three

गाजीपुर में बस पलटी, तीन की मौत

Wed, 16 Sep 2015 11:22 PM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 16 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Gazipur bus fired, killing three
दारुनपुर के पास बुधवार की सुबह पौने नौ बजे यात्रियों से भरी निजी बस के पलटने से हेड कांस्टेबल समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई। सैदपुर के नायब तहसीलदार डीएन गौतम समेत 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। छह घायलों को
विज्ञापन


वाराणसी रेफर कर दिया गया। लंका बस स्टैंड से बुधवार की सुबह 7.40 बजे यात्रियों को लेकर निजी बस वाराणसी रवाना हुई। सैदपुर के दारुनपुर के पास बस अनियंत्रित होकर  पलट गई। जिला पंचायत सदस्य सईद खां ने अपनी
विज्ञापन


जेसीबी से बस सीधा करवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर सैदपुर एवं नंदगंज थाना पुलिस पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां नोनहरा थाना में हेड कांस्टेबल के पद पर
विज्ञापन
विज्ञापन


तैनात इलाहाबाद के सोरांव थाने के बेनी के पुरा निवासी राजकुमार यादव (45), चंदौली जिले के बलुआ थाने के रामगढ़ निवासी कलावती देवी (55) और नंदगंज थाने के किशोहरी निवासी सुखी (3) की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक यात्री

घायल हो गए। उन्हें सैदपुर सीएचसी और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में तेजबहादुर, धनकेशरी, कौशल्या, ओमप्रकाश भारती, शशिकांत यादव और एक अन्य को वाराणसी रेफर कर दिया गया। उपजिलाधिकारी भानुप्रताप सिंह एवं एसपी सिटी लल्लन राय ने चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया।

ये लोग हुए घायल
पहाड़पुर निवासी ज्ञानचंद्र (50), जमील अहमद (25), शिवबचन यादव (60), इनकी पुत्री सुशील (26), सैदपुर के नायब तहसीलदार डीएन गौतम (50), सौरम के सब्बीर अब्बास (24), बभनौली की धन्नी देवी (32), सिहोरी के अमरनाथ राम


(45), सबुआ के राजकिशोर (45),  रामगढ़ के महेंद्र प्रसाद (60), सहेड़ी के लालबहादुर (45),  गरथौली के राधेश्याम कुशवाहा, भैरोपुर के जितेंद्र कुमार, दारुनपुर के  रमाशंकर यादव एवं उनकी पत्नी मंजू यादव और बेटी रोली तथा गीता, तलवल के  तेजबहादुर, धनकेशरी, कौशल्या,  ओमप्रकाश भारती, शशिकांत। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed