फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gas cylinders and petrol-diesel reserved for assembly elections

विधानसभा चुनाव के लिए गैस सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल किया आरक्षित

Fri, 18 Feb 2022 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinders and petrol-diesel reserved for assembly elections
गाजीपुर। विधानसभा चुनाव में सुरक्षा बलों एवं मतदान कार्मिकों के लिए रसोई गैस के सिलिंडर, डीजल और पेट्रोल आरक्षित करवाए गए हैं। बड़ी गैस एजेंसियों पर चुनाव के लिए 30-30 और ग्रामीण गैस एजेंसियों पर 20-20 भरे हुए गैस सिलिंडर निर्वाचन कार्य की समाप्ति तक के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल का स्टाक रखा जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षाकर्मियों एवं मतदान कार्मिकों के वाहनों के लिए डीजल और पेट्रोल सुरक्षित रखने को कहा गया। इसके अलावा उनके लिए भोजन की भी व्यवस्था की जानी है। इसके लिए रसोई गैस के सिलिंडर भी हर एजेंसी पर आरक्षित किए गए हैं। सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस और निर्वाचन अधिकारी को सिलिंडर मुहैया कराएं। उनसे अतिरिक्त और पर्याप्त स्टाक उपलब्ध कराने को कहा गया है ताकि आम जन के लिए भी गैस की किल्लत न हो.
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्य से संबंधित वाहनों में ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए जिले के प्रत्येक डीजल-पेट्रोल पंप पर 5000 लीटर डीजल एवं 1000 लीटर पेट्रोल मार्च माह के अंत तक तत्काल प्रभाव से आरक्षित किया जाता है। यह आरक्षित मात्रा पंप के स्टाक में बराबर सुरक्षित रखी जाएगी। आरक्षित मात्रा का निस्तारण जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश के मुताबिक ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed