फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gangster Act case registered against five people including the kingpin of the thug gang

Ghazipur News: ठग गिरोह के सरगना समेत पांच पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज

Sun, 31 Aug 2025 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Gangster Act case registered against five people including the kingpin of the thug gang
गाजीपुर। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी देने के नाम पर युवाओं से करोड़ों रुपये ठगने, फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले गिरोह के सरगना विनोद गुप्ता सहित पांच के खिलाफ रेवतीपुर थानाध्यक्ष ने रविवार को गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। रेवतीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया कि रेवतीपुर थाना के नगदिलपुर गांव निवासी विनोद गुप्ता आपराधिक संगठित गिरोह का संचालन करता है। वह गिरोह का सरगना है। वहीं गहमर कोतवाली के गहमर पट्टी मैगर राय निवासी कृष्णा उपाध्याय, बिहार प्रांत के रोहतास जनपद के सूर्यपुरा थाना के धवही निवासी दीपू कुमार, दिलदारनगर थाना के उसिया बड़ी मस्जिद उतरी तरफ निवासी फैय्याज खां और नगदिलपुर निवासी विपिन यादव गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। यह सभी गिरोह को आर्थिक लाभ देने के लिए विनोद गुप्ता के साथ मिलकर युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्तिपत्र देकर धोखाधड़ी करके धन उगाही करते हैं। एक अक्तूबर 2024 को परमानंदपुर निवासी विदेशी चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया था कि विनोद गुप्ता ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 9,85000 रुपये ले लिया था। मांगने पर आरोपियों ने विदेशी चौधरी को जान से मारने की धमकी दी थी। 14 जनवरी को देवरिया जनपद के रुद्रपुर थाना के महदहा गांव निवासी गुलाम कादिर ने मुकदमा दर्ज कराया था कि आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 13लाख रुपये ले लिए। मांगने पर पैसा देने से इन्कार कर दिया था। 14 जनवरी को ही बिहार प्रांत रोहतास जनपद के विक्रमगंज थाना के खेलड़िया गांव निवासी जूली ने भी फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 10 लाख रुपये लेने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी तरह अन्य पीड़ितों ने भी इन आरोपियों के खिलाफ फर्जी नियुक्ति पत्र देकर पैसा लेने का मुकदमा दर्ज कराया था। रेवतीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि विनोद गुप्ता सहित पांच के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed