फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga started boiling again after two days' stoppage

दो दिनों के ठहराव के बाद फिर उफनाने लगी गंगा

Wed, 30 Jun 2021 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Ganga started boiling again after two days' stoppage
सुहवल। गंगा के जलस्तर में एक बार फिर वृद्धि होने लगी है। दो दिनों तक जलस्तर में कमी के बाद तीसरे दिन बुधवार की सुबह एक बार फिर जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पतित पावनी के एक बार फिर उफनाने से तटवर्ती गांव के लोग चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

गंगा का वर्तमान जलस्तर बुधवार को चार बजे तक 54.002 मीटर दर्ज किया गया। वह अभी खतरे के निशान 9.09 मीटर नीचे बह रही है। बाढ़ की तैयारियों के मद्देनजर पूर्व में बाढ़ से प्रभावित घोषित सभी 450 गांव में प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम खोले गए हैं। वहां संबंधित कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन जिले की अन्य सहायक नदियों के जलस्तर पर भी सतर्क निगाह रखे हुए हैं। बाढ़ नियंत्रण के मद्देनजर गांव के कंट्रोल रूम सीधे जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम से चौबीस घंटे संपर्क में रहेंगे। एहतियातन बाढ़ शरणालय, राहत वितरण केंद्र, स्वास्थ्य चौकी को पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है ताकि समय रहते किसी भी असामान्य परिस्थिति से निपटा जा सके। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित बाढ़ ड्यूटी में लगे लोगों को निर्देशित किया है कि गंगा के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी पर सतर्क निगाह रखने के साथ ही पल-पल की रिपोर्ट जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम को दें। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक दो दिन पहले 53.800 मीटर पर आकर जलस्तर की बढ़ोतरी रुक गई थी। बुधवार की सुबह से ही जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी ने तटवर्ती क्षेत्र के लोगों को चिंतित कर दिया। बुधवार की सुबह 11 बजे तक जलस्तर 53.970, दो बजे 54.000 तथा शाम सात बजे 54.05 मीटर दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग गाजीपुर के प्रभारी हसनैन ने बताया कि जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की वृद्धि दर्ज की गई है जो आगे भी बरकरार रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed