फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga shows dangerous form

कटान से दर्जनभर मकान और पांच बीघा जमीन गंगा में विलीन

Tue, 13 Sep 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 13 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ganga shows dangerous form
बाढ़
सेमरा और शिवराय का पुरा में शुरू हुआ कटान दूसरे दिन सोमवार को और तेज हो गया। गंगा के कटान से दर्जन भर मकान एक-एक कर नदी में विलीन हो गए। तट पर बसे लोग भयवश रातभर जागते रहे। कटान से पूरे गांव में पलायन शुरू हो गया है। कटान के कारण रिहायशी मकान और  लगभग पांच बीघा कृषि योग्य भूमि भी नदी में समा गई। कटान की सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है, लेकिन प्रशासन स्तर से कटान रोकने का कोई भी उपाय नहीं किया गया है।
विज्ञापन


 रविवार की शाम शुरू हुआ कटान शिवरायकापुरा में स्थित प्राथमिक पाठशाला एवं जच्चा बच्चा केंद्र के पास पहुंच गया है। स्कूल एवं जच्चा- बच्चा केंद्र में बनाए गए विस्थापित कैंप में रह रहे कटान पीड़ित भी अब उस केंद्र को खाली करके दूसरे स्थान पर सामान लेकर जाना  शुरू कर दिए हैं। सेमरा से शेरपुर जाने वाली सड़क भी कटान की जद में आ गई। कटान तेज होने की वजह से बहुत से लोग अपने घरों के अंदर से सामान भी बाहर नहीं निकाल पाए थे कि सामान सहित मकान गंगा की धारा में समाहित हो गया। मातृ शिशु कल्याण केंद्र के पास सड़क का  कुछ हिस्सा गंगा की धाराओं में विलिन हो गया। जिससे सड़क पर आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन


सोमवार को रामबचन राय, शैलेष राय, सुदर्शन  राय,  अरविन्द राय, रमायन राय आदि के मकान गंगा में समा गएु। इसके अलावा अजीत राय, डॉ. योगेश गुप्ता, सीता राम पटेल, लोरिक यादव, जनार्दन यादव, रामेश्वर राय,  रामअवध, बब्लू नाई, अर्जुन पटेल समेत लगभग दो दर्जन लोग अपने घरों को खाली  करके सामान लेकर दूसरे चले गए। पूरे दिन घरों को खाली कर सामान ढ़ोने का क्रम जारी रहा। मकान के साथ-साथ लगभग पंाच बीघा कृषि भूमि भी कटान की भेंट चढ़ गई। गांव में मशहुर सैकड़ों साल पुराना विशाल इमली का पेड गंगा  की धारा मे  समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed