{"_id":"64b0fa97b47a203f9f0dd729","slug":"ganga-rising-at-the-rate-of-one-centimeter-per-hour-in-ghazipur-increased-concern-of-the-people-of-the-coasta-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ganga Water Level: गाजीपुर में एक सेंटी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा, लोगों की धुकधुकी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganga Water Level: गाजीपुर में एक सेंटी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा, लोगों की धुकधुकी बढ़ी
Fri, 14 Jul 2023 01:04 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:04 PM IST
सार
गंगा नदी के बढ़ रहे जल स्तर पर प्रशासन स्तर से लगातार नजर रखी जा रही है। हर दिन सुबह आठ से दस बजे के बीच गंगा के बढ़ रहे जल स्तर को रिकार्ड किया जा रहा है। साथ ही इससे शासन को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Ganga Water Level: गाजीपुर में एक सेंटी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर में गंगा नदी के जल स्तर में अब बढ़ाव फिर से शुरू हो गया है। शुक्रवार को भी एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नदी में जल स्तर बढ़त दर्ज किया गया। इससे गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। हालांकि अधिकारी भी अपने स्तर से नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Azamgarh Firing: पहले मांगी लिफ्ट...फिर सड़क पर उतर कर पूर्व बीडीसी के सिर पर मार दी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
गंगा नदी के बढ़ रहे जल स्तर पर प्रशासन स्तर से लगातार नजर रखी जा रही है। हर दिन सुबह आठ से दस बजे के बीच गंगा के बढ़ रहे जल स्तर को रिकार्ड किया जा रहा है। साथ ही इससे शासन को अवगत कराया जा रहा है। जिला आपदा विशेषज्ञ अशोक राय के मुताबिक सुबह 8 बजे तक गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव दर्ज किया गया है। दो दिन पहले नदी में जल स्तर स्थित हो गया था। बृहस्पतिवार से ही जल स्तर में बढ़ाव तेज हुआ है। इस समय गंगा नदी में जल स्तर 55.430 मीटर पर है। जबकि एक दिन पहले नदी में जलस्तर 55.350 मीटर था। हालांकि चेतावनी बिंदु 61.550 मीटर पर है। गंगा के बढ़ते जलस्तर और आगामी दिनों में संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ चुका है।----
विज्ञापन
बाढ़ की स्थिति का मापदंड -सामान्य जलस्तर-59.906 मीटर। -चेतावनी बिंद- 61.550 मीटर।
-खतरा बिंदु-63.105 मीटर।
-उच्च बाढ़ स्तर-65.220 मीटर।