फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga Dussehra: 40 thousand devotees took a holy dip in the Ganga

गंगा दशहरा : 40 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 06 Jun 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra: 40 thousand devotees took a holy dip in the Ganga
जिले में गंगा दशहरा पर बृहस्पतिवार को करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने मोक्ष की कामना के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। विधि-विधान से लोगों ने पतित पावनी का पूजन-अर्चन कर आरती उतारी।
विज्ञापन

इस दौरान घाटों पर हर-हर गंगे और जय मां गंगे के उद्घोष गूंजते रहे। भोर से ही शहर के ददरीघाट, नवापुरा, कलेक्टर घाट, चीतनाथ घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। यह सिलसिला करीब सुबह दस बजे तक बना रहा।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उप जिलाधिकारी मनोज पाठक ने कई घाटों का निरीक्षण किया। जमानिया के बलुआ घाट, करपूरा घाट, मुनान घाट, साधु घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित उद्धव पांडेय ने बताया कि गंगा दशहरा ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दस प्रकार के दान का विशेष महत्व है। पितरों के तर्पण से उनकी आत्मा को शांति और परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सैदपुर के पक्का घाट, बूढ़ेनाथ महादेव, संगत घाट, रामघाट एवं रंगमहल घाट पर स्नानार्थियों का भोर से ही आना शुरु हो गया था। औड़िहार के वाराहघाट पर गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गहमर के नरवाघाट, सोमवार घाट, पंचमुखी आदि घाटों पर जीवनदायिनी मां गंगा में लोगों ने पुण्य की डुबकी लगाई। मां गंगा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed