फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga crosses warning point, coastal people are scared of reverse flow

Ghazipur News: गंगा चेतावनी बिंदु के पार, पलट प्रवाह से सहमे तटवर्ती

Thu, 31 Jul 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Ganga crosses warning point, coastal people are scared of reverse flow
गाजीपुर। गंगा का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार को जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर 61.860 मीटर दर्ज किया गया। जबकि चेतावनी बिंदु 61.550 मीटर है। जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। दूसरी ओर इसके पलट प्रवाह से गोमती और अन्य छोटी नदियों में भी बाढ़ का असर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

तीन दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे तटवर्ती इलाकों के ग्रामीण सहमे हुए हैं। गंगा का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जनपद के निचले क्षेत्रों पटना, शादी-भादी, चकेरी, फुलवारी, फुलवारी कला, औड़िहार, हसनपुरा, वीरऊपुर, नसीरपुर आदि गांवों के ग्रामीण चिंतित हो उठे हैं। इसके पहले बढ़े जलस्तर के कारण 500 बीघा से अधिक खेत जलमग्न हो गए थे। रेवतीपुर-गहमर बाईपास मार्ग पर भी पानी आ गया था। अब फिर से उस मंजर को याद कर ग्रामीण परेशान नजर हो गए हैं। उन्हें डर सता रहा है कि कहीं पहले से अधिक बाढ़ का दंश झेलना न पड़ जाए। भांवरकोल क्षेत्र के मुबारकपुर से गहमर सिवान तक एक किलोमीटर के दायरे में आठ बिस्वा भूमि कटान की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

गहमर : हसनपुरा, विरऊपुर, नसीरपुर गांवों के खेतों से अभी पानी लगभग पांच फीट तक नीचे है। पानी बढ़ने का क्रम जारी रहा तो 48 घंटे में फिर से खेतों में पानी ही पानी नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

औड़िहार : गंगा का जलस्तर बढ़ने का असर दिख रहा है। स्थानीय वराह घाट के चेजिंग रूम में पानी प्रवेश कर चुका है। हालांकि अभी खेतों में पानी नहीं पहुंचा है।
मौधा : गौरहट, तेतारपुर, खरौना गाव के पास गोमती नदी में एक बार फिर से पानी बढ़ने लगा है। हालांकि अभी गोमती का पानी खेतों में नहीं पहुंचा है। लेकिन, गोमती के बढ़ते जलस्तर के कारण ग्रामीण चिंतित नजर आ रहे हैं।

गंगा के जलस्तर में पुन: बढ़ाव को देखकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। खासकर जमानिया और सेवराई तहसील क्षेत्र के स्थानीय अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गंगा के बढ़ रहे जल स्तर को देख तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों और पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। गंगा के जलस्तर पर नजर रखने के साथ स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों गतिविधियां भी उन इलाकों में बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed