{"_id":"6929eb7f4609ec1bc50d7d39","slug":"gahmar-won-the-cup-by-defeating-paharipur-25-17-ghazipur-news-c-20-1-vns1007-1203435-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गहमर ने 25-17 से पहाड़ीपुर को हराकर कप पर कब्जा जमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गहमर ने 25-17 से पहाड़ीपुर को हराकर कप पर कब्जा जमाया
बहलोलपुर गांव में खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि। संवाद
- फोटो : निजी हॉस्पीटल में मासूम की मौत के बाद परिजनों को समझाते थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह। वीडियो ग्रैफ
Link Copied
सुहवल। बहलोलपुर गांव में शहीद चंद्रदेव सिंह यादव की स्मृति में रात्रिकालीन जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बृहस्पतिवार की रात खेले गए फाइनल मुकाबले में गहमर ने पहाड़ीपुर को 25-17 से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया। इसके पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में पहाड़ीपुर ने करंडा को 23-14 और दूसरे सेमीफाइनल में गहमर ने मेजबान बहलोलपुर को 27-16 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रेडर उपविजेता पहाड़ीपुर के बिल्ला और बेस्ट डिफेंडर का खिताब विजेता गहमर की टीम के रितेश को मिला। मुख्य अतिथि राजाराम यादव ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान दीपक सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मार्गदर्शन देने की। इस अवसर पर बब्लू यादव, राकेश यादव, उमेश यादव, रामभरोस बिंद, राजेंद्र, गोलू यादव, रोहन, इंद्रदेव सिंह यादव, आशीष, रविकांत, मनीष, सूरज आदि मौजूद थे। कमेंट्री रोहन और राकेश ने की जबकि निर्णायक विष्णु और उमेश तथा स्कोरर की भूमिका विकास ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।