फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Funeral site will be beautified with forty lakh rupees

अंत्येष्टि स्थल का चालीस लाख रुपये से किया जाएगा सुंदरीकरण

Wed, 27 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Funeral site will be beautified with forty lakh rupees
नगर के अंत्येष्टि स्थल का जल्द ही सुंदरीकरण होगा। इसको लेकर नगर पालिका प्रशासन की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। रास्ते में प्रकाश की व्यवस्था होगी, वहीं शवदाह करने आए लोगों के लिए बैठने को बेंच और शुद्ध पेयजल के लिए आरओ प्लांट स्थापित कराया जाएगा। करीब 40 लाख रुपये से होने वाले इस कार्य के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है, जिससे स्थल पर शवदाह के लिए पहुंचने वाले लोगों परेशानियों का सामान न करना पड़े।
विज्ञापन

नगर में दो अंत्योष्टि स्थल हैं, जहां नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शवदाह के लिए पहुंचते हैं। एक स्थान का बहुत पहले सुंदरीकरण कराने के साथ ही सीढ़ी और शौचालय तक का निर्माण कराया गया है। इससे वहां आने वाले लोगों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। उसके ठीक पास में दूसरा शवदाह स्थल है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों के लोग शव लाकर अंतिम संस्कार करते हैं, लेकिन वहां न बैठने की व्यवस्था और न ही पेयजल की। रात में प्रकाश की भी व्यवस्था न होने से लोगों की काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सीढ़ी न परेशानी होती है। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन की ओर से इसके सुंदरीकरण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है, जिससे वहां शवदाह के लिए आने वाले लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। करीब 40 लाख रुपये में होने वाले सुंदरीकरण के कार्य के लिए धनराशि भी शासन की ओर स्वीकृत हो चुकी है। इधर कार्य शुरू करने के लिए नपा प्रशासन द्वारा कागजी कार्रवाई के साथ ग्राफ भी तैयार कर लिया है, जिससे समय से कार्य पूर्ण किया जा सके।
विज्ञापन

एक माह के अंदर होगी निविदा
गाजीपुर। अंत्येष्टि स्थल के सुंदरीकरण कार्य को शुरू करने के लिए कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के साथ तैयारियां तेज कर दी गई है। वहीं कार्य शुरू करने के लिए एक माह के अंदर निविदा का भी कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे स्थल पर होने पर सुंदरीकरण कार्य को जल्द शुरू कर दिया जाएगा। मई माह में इसे पूर्ण करने की तैयारी में नपा प्रशासन जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल के सुंदरीकरण कार्य जल्द शुरू होगा। करीब 40 लाख रुपये में होने वाले इस कार्य की धनराशि शासन द्वारा स्वीकृत हो गई है। एक माह के अंदर निविदा का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद कार्य शुरू हो जाएगा। - लालचंद्र सरोज, ईओ नगर पालिका परिषद गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed