फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Full preparations to cope with dengue

डेंगू से निपटने की तैयारियां पूरी

Tue, 06 Sep 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 06 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
डेंगू बुखार  जैसे खतरनाक बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी कमर कस ली  है। जिले के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा जिला अस्पताल में  किट उपलब्ध ह़ै जबकि प्लेटलेट की जांच की व्यवस्था सिर्फ जिला अस्पताल में मौजूद  है। प्लेटलेट चढ़ाने के लिए जनपद के सरकारी अस्पतालों में कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मरीजों में प्लेटलेट कम होने पर मरीजों को वाराणसी के लिए रेफर किया जाता है। साथ ही इससे पीड़ित मरीज के इलाज के लिए जिला अस्पताल में वार्ड भी स्थापित  किया गया है।
विज्ञापन



बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुछ दिन पूर्व हुई बैठक में ग्राम प्रधानों को गांव में दवा का छिड़काव करने तथा लोगों में जागरूक करने की जिम्मेदारी आशाओं को दी गई है।एसीएमओ डॉ. एसपी पाल ने बताया कि एडिज इगिप्टाई नामक यह मच्छर दिन के समय लोगों को काटता है। यह मच्छर सामान्य मच्छरों की तुलना में काफी बड़ा होता है। यह मच्छर साफ पानी में ही पनपते हैं। उन्होंने बताया कि घरों की साफ-सफाई बेहद जरूरी है। घरों में पानी एकत्र न होने दें। साथ ही दवा का छिड़काव काफी जरूरी है। बुखार पीड़ित मरीजों को हिदायत देते हुए बताया कि तेज बुखार होने की दशा में दर्द नाशक दवाओं का सेवन करने की जगह पर पैरासिटामॉल का ही सेवन करें।
विज्ञापन



साथ ही सामुुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद चिकित्सकों की सलाह पर ही दवा का सेवन करें। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों को इस संबंध में सतर्क रहने के साथ लोगों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed