फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Freedom fighters and families of martyrs were honored

Ghazipur News: स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

Sun, 17 Aug 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Freedom fighters and families of martyrs were honored
ऑडिटोरियम हॉल में स्वतंत्रता दिवस तिरंगा झंड़ा के साथ मुख्य अतिथि पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश रा
गाजीपुर। जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शुक्रवार को हर्षाेल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश के पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, हज और मुस्लिम वफ्फ बोर्ड के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शहर के पीरनगर स्थित ऑडिटोरियम परिसर में झंडारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों-शहीदों एवं विकास कार्याें की चित्र प्रदर्शनी , स्टॉल के माध्यम से अन्य विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। ऑडिटोरियम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज एवं लूर्द्स कॉन्वेट बालिका इंटर काॅलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों, खिलाड़ियों को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम नमन करते हैं उन वीर शहीदों को जिन्होंने अपने प्राणों की आहूति देकर इस देश को आजादी दिलाई। राज्यसभा की सांसद डाॅ. संगीता बलवंत ने कहा कि आप जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हो उस क्षेत्र में अच्छा से अच्छा कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेें। इस मौके पर जखनिया के विधायक बेदीराम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम अविनाश कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण किया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों-शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्रम, मिष्ठान देकर सम्मानित किया। सीआरओ आयुष चौधरी, एडीएम दिनेश कुमार मौजूद रहे। विकास भवन परिसर में सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने झंडारोहण किया। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने पुलिस अधीक्षक आवास तथा पुलिस लाइन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र ने पुलिस कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन से पीजी कॉलेज चौराहा, विकास भवन होते हुए सिंचाई विभाग चौराहे तक पैदल एवं मोटर वाहनों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। कृषि विज्ञान केंद्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल काॅलेज और 200 बेड पुरुष अस्पताल में प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा और सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डा. एसके पांडेय ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर फहरा तिरंगा-गाजीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर तिरंगा झंडा फहराया। नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने झंडा फहराया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय भारद्वाज भवन पर राष्ट्रीय ध्वज पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने फहराया। समाजवादी पार्टी के कार्यालय समता भवन और लोहिया भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। रोटरी क्लब तथा इनरव्हील क्लब ने संयुक्त रूप से देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। डाॅयरेक्टर क्लब सर्विसेज संजीव कुमार सिंह के हाथों होनहार विद्यार्थियों को कैप एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed