फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Freedom fighter fighter Saravan Yadav passed away

्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरवन यादव का निधन

Thu, 12 Nov 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighter fighter Saravan Yadav passed away
खानपुर। थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरवन यादव (110) का बुधवार की रात निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और चार दिन पूर्व से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन

देश को आजाद कराने में अंग्रेजों द्वारा उन्हें 18 माह के कैद की सजा मिली थी। 1942 के आंदोलन में सरवन यादव और उनके साथी सेनानी स्व. पत्र यादव ने औड़िहार-वाराणसी रेल मार्ग उखाड़ फेंका था। मालगाड़ी से लूटपाट की थी। इसी जुर्म में अंग्रेज हुक्मरानों ने कैद की सजा सुनाई थी। गमछा में चना लेकर खाने और गंगा नदी किनारे पेड़ों पर समय काटने वाले आजादी के मतवाले सरवन अपने जीवित रहते राजनीति में भ्रष्टाचार से बहुत ही दु:खी थे। अपने पीछे दो पुत्र और छह पुत्री और पत्नी कुनाई देवी के साथ भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। निधन की जानकारी मिलते ही उनके आवास पर तहसीलदार सैदपुर दिनेश कुमार, सीओ सैदपुर राजीव द्विवेदी सहित प्रशासनिक अफसर पहुंचे और उन्हें सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed