फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Free chickens will be given to women of scheduled castes

Ghazipur News: अनुसूचित जाति की महिलाओं को मुफ्त में दी जाएंगी मुर्गियां

Fri, 09 May 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Free chickens will be given to women of scheduled castes
गाजीपुर। अनुसूचित जाति की महिलाएं कुपोषण का शिकार न होने पाएं। उनका व उनके परिवार के स्वास्थ्य के स्तर में सुधार हो, इसके लिए पशुपालन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के तहत अनुसूचित जाति की महिलाओं को मुफ्त में 50 मुर्गिंयां दी जाएंगी। ये मुर्गियां खास नस्ल की होंगी। अंडे के साथ इनका इस्तेमाल मांस के लिए भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए शासन स्तर पर पहल की गई है। जिले में अनुसूचित जाति की 200 महिलाओं को निशुल्क मुर्गी दी जाएगी।
हर लाभार्थी को 50 मुर्गियां, दाने व दवाएं दी जाएंगी। मुर्गियों को बेचकर अनुसूचित जाति की महिलाएं अपने आर्थिक स्तर में सुधार कर सकती हैं।
ब्लॉकवार लक्ष्य...
सदर, सैदपुर, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, भदौरा, जमानिया व जखनिया ब्लाॅक क्षेत्र से 13-13 लोगों का चयन किया जाएगा।
जबकि करंडा, देवकली, सादात, मनिहारी, बिरनो, बाराचवर, रेवतीपुर व मरदह ब्लॉक से 12-12 लाभार्थियों का चयन किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed