फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Free animals are creating ruckus, questions are being raised on the standing animal captive vehicle

Ghazipur News: छुट्टा पशु मचा रहे बवाल, खड़े पशु बंदी वाहन पर उठ रहे सवाल

Wed, 01 Mar 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Free animals are creating ruckus, questions are being raised on the standing animal captive vehicle
वाहन चलाने और पशुओं को पकड़ने के लिए अभी तक किसी चालक और कर्मचारी की तैनाती नहीं हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या से एक बार फिर कासिमाबाद कस्बा सहित मार्गों पर दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। पशुओं के रखरखाव के लिए विकासखंड में दो बड़े पशु आश्रय केंद्र संचालित हैं। यही नहीं इन पशुओं को पकड़ने के लिए क्षेत्र पंचायत निधि से लगभग 20 लाख रुपए की लागत से पशु बंदी वाहन भी खरीद लिया गया है। इसके बाद भी यहां के सभी मार्गों पर पशुओं के झुंड दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पशुओं के नहीं पकड़े जाने के कारण ये खेतों में किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। वहीं मार्गों पर चलने से आने जाने वाले लोगों में भी दुर्घटना का डर बना है।
मालूम हो कि कासिमाबाद विकासखंड में कुल 99 ग्राम पंचायतें आतीं हैं। इसी प्रकार एक नगर पंचायत के रूप में बहादुरगंज जैसा बड़ा कस्बा भी इसी विकास खंड में है। प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है, गोवध पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस रोक के चलते किसानों के खेतों के साथ सड़कों पर छुट्टा एवं आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

इन पशुओं से किसानों की फसल बचाने और दुर्घटनाएं रोकने के लिए इस विकासखंड में दो बृहद गोवंश आश्रय केंद्र संचालित है। सरकार की योजना के चलते इस विकासखंड में लगभग हर गांव में लाखों रुपये का पशु शेड वितरित किया गया है। इसके बाद भी छुट्टा एवं आवारा पशु लगातार दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पशुओं को पकड़ने के लिए क्षेत्र पंचायत निधि से लगभग 20 लाख एक पशु बंदी वाहन भी खरीदा गया है। एक महीने से अधिक समय से यह वाहन विकासखंड के परिसर की शोभा बढ़ा रहा है। मजेदार बात यह है कि इस वाहन को चलाने और पशुओं को पकड़ने के लिए अभी तक किसी चालक और कर्मचारी की तैनाती नहीं हुई है।
छुट्टा एवं आवारा पशु कासिमाबाद तहसील के त्रिमुहानी से लेकर थाना परिसर, ब्लॉक परिसर के साथ आने जाने वाले हर मार्गों पर देखे जा सकते हैं । पर इन्हें गोवंश आश्रय केंद्र भेजवाने के लिए कोई अधिकारी-कर्मचारी जहमत नहीं उठा रहा है। कासिमाबाद चौक पर आए दिन पशुओं के खड़े होने से दुर्घटना होते-होते बच रही है । ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराकर इन पशुओं को गोवंश आश्रय केंद्र भेजवाने की मांग किया है।

000
पशुओं को पकड़ने के लिए कैटल कैचर ब्लॉक परिसर में खड़ा है। इस वाहन को संचालित करने के साथ चालक और कर्मचारियों की व्यवस्था ग्राम पंचायतों के माध्यम से होनी है। जिन ग्राम पंचायतों में छुट्टा एवं आवारा पशु दिखते हैं वहां के ग्राम प्रधान और सचिव जिम्मेदार होंगे। इस वाहन को चलाने के लिए चालक और पशुओं को पकड़ने के लिए कर्मचारियों की तैनाती अधिकृत रूप से नहीं है। सभी जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों के पास अभी है।
भीमराव प्रसाद, खंड विकास अधिकारी कासिमाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed