फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fraud of thousands by showing the dream of Gulf country

Ghazipur News: खाड़ी देश का सपना दिखाकर हजारों की ठगी

Tue, 21 Feb 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fraud of thousands by showing the dream of Gulf country
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनिया बाजार में कुछ अज्ञात युवक किराए के मकान में हाई-फाई ऑफिस खोल कर लोगों को खाड़ी देश भेजने का सपना दिखा रहे थे। इसके चक्कर में क्षेत्र के दर्जनों युवा ठगी का शिकार हो गए है। इन्हीं में मऊ जनपद के थाना रानीपुर गांव रसूलपुर निवासी मुसाफिर पासवान और राजू कुमार हैं । दोनों ने क्रमश: 20000 और 75000 बैंक खाता से उन लोगों के खाते में स्थानांतरण किया। ठगों ने दिल्ली में टेस्ट कराने के बाद और वीजा देने का भरोसा दिलाया। दर्जनों युवा के साथ ये दोनाेंं भी दिल्ली गए। लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला।। उसके बाद से जखनिया कार्यालय बंद करके आरोपी फरार हैं। अब 95000 गंवाने के बाद दोनों युवक थाने का चक्कर लगा रहे हैं। इस संबंध में भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि ऐसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed