{"_id":"60f410958ebc3e6d631f8db1","slug":"four-year-old-innocent-child-died-by-scorpion-stung-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: चार साल के मासूम को बिच्छू ने मारा डंक, इकलौते बच्चे की मौत से कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: चार साल के मासूम को बिच्छू ने मारा डंक, इकलौते बच्चे की मौत से कोहराम
Sun, 18 Jul 2021 04:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 18 Jul 2021 04:59 PM IST
सार
मामला गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के भुभुई पलहीपुर गांव का है। बच्चे जब दूध-ब्रेड खा रहा था, तभी उसके ऊपर बिच्छू गिर गया।
विज्ञापन
बिच्छू, सांकेतिक
- फोटो : Social media
विस्तार
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के भुभुई पलहीपुर गांव में शनिवार की देर शाम बिच्छू के डंक से घायल एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर घटना से परिजनों के रोने-बिलखने से ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर लगी रही।
भुभुई पलहीपुर गांव निवासी दीपक यादव(4) घर में बैठकर दूध और ब्रेड खा रहा था। इसी दौरान छत के छज्जे से बिच्छू उसके शरीर पर आ गिरा और डंक मार दिया। परिजन आनन-फानन में बच्चे को मऊ स्थित निजी अस्पताल ले गए।
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।