{"_id":"61a7917e61aa204516038a12","slug":"four-white-owls-of-rare-species-found-along-the-canal-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः नहर किनारे मिले दुर्लभ प्रजाति के चार सफेद उल्लू, देखने वालों की लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः नहर किनारे मिले दुर्लभ प्रजाति के चार सफेद उल्लू, देखने वालों की लगी भीड़
Wed, 01 Dec 2021 08:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 01 Dec 2021 08:45 PM IST
सार
गाजीपुर में बरेसर नहर पुलिया के पास बुधवार की विलुप्त हो रही दुर्लभ प्रजाति के उल्लू के चार बच्चे मिले। कुत्ते उन पर झपटने के लिए दौड़े लेकिन लोगों ने भगाकर इनकी जान बचाई।
विज्ञापन
गाजीपुर में दुर्लभ प्रजाति के उल्लू का परीक्षण करते पशु पालन विभाग के डॉ संतोष कुमार। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर में बुधवार की दोपहर बारह बजे विलुप्त हो रही दुर्लभ प्रजाति के उल्लू के चार बच्चे मिले। पशुपालन विभाग की टीम ने मेडिकल के बाद उन्हें वन विभाग को सुपुर्द कर दिया। जमानिया स्टेशन बाजार बरेसर नहर पुलिया के पास विलुप्त हो रहे दुर्लभ प्रजाति के सफेद उल्लू के चार बच्चे मिले।
विज्ञापन
कुत्ते उन पर झपटने के लिए दौड़े लेकिन लोगों ने भगाकर इनकी जान बचाई। उन्हें देखने के लिए भीड़ जुट गए। इसके बाद नगर स्थित पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार एवं पैरावेट रामानुज ने उल्लू के बच्चों का परीक्षण किया। इसके बाद उन्हें पशु चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि सफेद उल्लू के बच्चे दुर्लभ प्रजाति के हैं। इनके यहां मिलने का मतलब है कि यहां का माहौल और जलवायु इनके माकूल है। बताया कि परीक्षण में सभी उल्लू स्वस्थ पाए गए हैं। इन्हें वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन