फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four smugglers arrested, 39.5 kg ganja recovered

Ghazipur News: चार तस्कर गिरफ्तार, 39.5 किग्रा गांजा बरामद

Wed, 12 Apr 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Four smugglers arrested, 39.5 kg ganja recovered
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली ब्रेकर के पास से स्वाट, सर्विलांस और पुलिस की संयुक्त टीम ने चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 39.5 किग्रा गांजा, दो चार पहिया वाहन, दो तमंचा, तीन मोबाइल फोन और 1050 नगदी बरामद की। एसपी ओमवीर सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों को जानकारी दी। बताया कि नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिहार की तरफ से दो चार पहिया वाहन से कुछ लोग भारी मात्रा में गांजा लेकर गाजीपुर की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर टीम ने अहिरौली ब्रेकर के पास पोजीशन ले ली। इसी दौरान उधर से गुजर रहे वाहनों को पुलिस ने रोक कर तलाशी ली तो उनमें से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में तस्करों खानपुर थाना मधुवन निवासी राहुल यादव, सैदपुर कोतवाली वासुपुर मनहर शर्मा, सादात थाना गौरा निवासी योगेश कुमार और विपिन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बिहार और उड़िसा से सस्ते दामों पर गांजा लाकर वह आसपास के जिलो में ज्यादा कीमत पर बेचते हैं। बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना विपिन सिंह निवासी गौरा थाना सादात को सन 2021 में एसटीएफ और भांवरकोल पुलिस ने गांजा तस्करी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में मुहम्मदाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय, सर्विलांस प्रभारी सुनील तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed