फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four quintal bars recovered from under construction bridge, seven arrested

निर्माणाधीन पुल से चोरी चार क्विंटल सरिया बरामद, सात गिरफ्तार

Tue, 19 Apr 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four quintal bars recovered from under construction bridge, seven arrested
सरिया चोरी में गिरफ्तार ओरोपी।
बहरियाबाद थाना क्षेत्र के हाजीपुर-आजमगढ़ बार्डर से मंगलवार को पुलिस टीम ने पिकअप पर लदी चोरी की चार क्विंटल सरिया के साथ सात लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

18 अप्रैल की रात तड़वां भवानी धाम के पास बेसो नदी पर निर्माणाधीन पुल से चोरों ने करीब चार कुंतल सरिया चोरी कर लिया था। पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी थी। हाजीपुर-आजमगढ़ बार्डर से सुबह साढे़ सात बजे पुलिस ने पिकअप पर लदी चोरी की सरिया बरामद की और सात चोरों को धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजन राजभर निवासी दिलावल पट्टी थाना बिरनो, श्याम कुमार यादव निवासी काकरघाटी थाना दरभंगा जिला दरभंगा बिहार, अखिलेश राजभर निवासी दिलावल पट्टी थाना बिरनो, गोरख राजभर निवासी दिलावल पट्टी थाना बिरनो, नीरज उर्फ नीरी राजभर निवासी दिलावल पट्टी थाना बिरनो, विशाल राजभर पुत्र संतोष राजभर और विशाल राजभर पुत्र लालजी राजभर निवासी दिलावल पट्टी थाना बिरनो बताया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि चोरों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed