फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four months have passed since the tender, the work has not started yet

टेंडर के चार माह बीते, अब तक शुरू नहीं हुआ काम

Mon, 13 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four months have passed since the tender, the work has not started yet
टेंडर जारी हुए चार माह होने को है, लेकिन अभी तक पहले चरण की ताड़ीघाट- मऊ नई रेल लाइन पर शहर के सिटी स्टेशन से सोनवल तक विद्युतीकरण ओएचई वायर (ओवर हेड इक्विपमेंट वायर) विद्युत पोल लगाने का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। करीब चौदह किमी लंबी इस नए रूट के लिए रेल मंत्रालय ने पिछले दिनों बीस करोड़ का टेंडर जारी कर दिया गया था। यह काम अक्टूबर माह में ही शुरू किया जाना था और कार्य पूरा करने के लिए दो माह का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। बावजूद स्थिति अब तक कार्य ही शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जिस तरह से उदासीनता बरती जा रही है निश्चित ही परियोजना को प्रभावित कर सकती है। वहीं आरवीएनएल के अधिकारियों के मुताबिक विद्युतीकरण के तहत ओएचई वायर के फांउडेशन का यह काम अगले माह से शुरू होने की उम्मीद है। जो परियोजना के साथ पूरा कर लिया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने ओएचई वायर के फाउंडेशन के लिए शटरिंग के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। सिटी रेलवे स्टेशन से लेकर सोनवल तक रेल लाइन के लिए कुल 72 पीलरों का निर्माण होना है, जिनमें तीन तीन एवाटमेंट है। इनमें अधिकतर पीलरों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि घाट की तरफ 23 पीलरों का निर्माण किया जाना है, जिनमें एक एवाटमेंट है। ट्रेनों के संचालन के लिए होने वाले इस विद्युतीकरण पूरा हो जाने के बाद इस नई रेल लाइन पर विभिन्न दूरगामी एवं अन्य इलेक्ट्रिक ट्रेनों का परिचालन हो सकेगा।
विज्ञापन

0000000
इनसेट
लाइन की ऊंचाई के लिए हुआ टेंडर
सुहवल। सोनवल से सिटी रेलवे स्टेशन तक जाने वाली नई रेल लाइन के बीच पड़ने वाले दो जगहों पर विद्युत विभाग के एक लाख 32 हजार के ट्रांसमिशन लाइन की ऊंचाई बढ़ाने/ शिफ्ट करने के लिए विभाग के तरफ से करीब चौदह करोड़ का टेंडर जारी कर दिया गया है। उम्मीद है कि यह प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जाएगी, जिसे यूपीपीसीएल के द्वारा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
इनसेट
नए रेलवे स्टेशनों का होगा निर्माण
सुहवल। परियोजना के तहत सोनवल से सिटी रेलवे स्टेशन एवं घाट तक करीब बारह किमी लंबी नई रेल लाइन बिछाने के लिए करीब बारह सौ करोड़ की धनराशि खर्च की जा रही है। इस परियोजना के तहत दो जगहों सोनवल एवं घाट पर नए रेलवे स्टेशन, रजागंज के पास एक ब्लाक हट स्टेशन, सुखदेवपुर के पास आरयूवी का निर्माण करने के अलावा, नए स्टेशनों पर आवास, फुट ओरव ब्रिज के अलावा गंगा नदी पर रेल कम रोड ब्रिज का भी निर्माण कराया जा रहा है।

00000000
नई रेल लाइन के विद्युतीकरण के लिए टेंडर जारी किया गया, जिसका काम अगले माह से शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। - सत्यम कुमार, परियोजना निदेशक आरवीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed