फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four huts ashes from fire

आग से चार झोपड़ियां राख

Sat, 18 Apr 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Four huts ashes from fire
मलसा। सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी भालमल राय के सिवान में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से एक के बाद एक चार झोपड़ियों में आग लग गई। लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ियों के साथ ही उसमें रखा हजारों का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

इलाके के ढढनी भालमल राय निवासी विजय यादव और राजेंद्र यादव सिवान में रिहायशी झोपड़ी में रहकर खेती करते हैं। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से विजय यादव को झोपड़ी में आग लग गई। वह भागकर बाहर निकला और शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर राजेंद्र भी बाहर निकल गया। आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए, जब लोग आग बुझाने की तैयारी करते, तब तक चार झोपड़ियों से आग की लपटे उठने लगी। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक विजय और राजेंद्र की दो झोपड़ियों सहित उसमें रखा हजारों का गृहस्थी का सामान राख में तब्दील हो गया। सूचना मिलने पर लेखपाल रामदरश कुशवाहा मौके पर पहुंच कर क्षति की जानकारी लेकर शासन से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed